Bihar News: मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना: प्रशासनिक सुधार और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुई महत्वाकांक्षी पहल
9 सितंबर 2025 को कैबिनेट बैठक में स्वीकृत बिहार मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना, 121 फेलो को प्रमुख कार्यालयों में स्थापित करने के लिए आईआईएम बोधगया के साथ साझेदारी करती है। फेलो को प्रति माह 80,000 INR से 150,000 INR मिलते हैं और आईआईएम बोधगया से लोक नीति और शासन में स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र पूरा करने पर प्राप्त करते हैं।
मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना से संबंधित जानकारी, पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने और योजना के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, पटना एवं आईआईएम बोधगया द्वारा संयुक्त रूप से तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से सूचना भवन स्थित संवाद कक्ष में प्रेस मीट का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बताया गया कि बिहार सरकार ने राज्य में प्रशासनिक सुधार, क्षमता वर्धन और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी "मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना" की शुरुआत की है। 9 सितंबर 2025 को मंत्रिपरिषद की बैठक में इस योजना को विधिवत स्वीकृति प्रदान की गई थी। यह योजना राज्य सरकार के सुशासन कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उद्देश्य: इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली युवा विषय-विशेषज्ञों को नीति निर्धारण और कार्यान्वयन की प्रक्रिया से जोड़ना है। चयनित फेलोज सरकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्प्रेरक की भूमिका निभाएंगे, जिससे बिहार के विकास को नई गति मिलेगी। फेलोशिप की अवधि: फेलोशिप की अवधि दो वर्ष की होगी। चयन एवं पदस्थापन: योजना के अंतर्गत कुल 121 फेलोज का चयन किया जाएगा। इन्हें नगर निगम, जिला समाहरणालय, प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, सचिवालय के विभिन्न विभागों, विकास आयुक्त कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय, उपमुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री सचिवालय जैसे प्रमुख प्रशासनिक कार्यालयों में संबद्ध किया जाएगा। मानदेय: चयनित फेलोज को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर प्रतिमाह 80,000 रुपये से 1,50,000 रुपये तक का निश्चित मानदेय दिया जाएगा। शैक्षणिक लाभ: फेलोशिप की अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर आईआईएम बोधगया द्वारा ‘लोक नीति एवं सुशासन’ (Public Policy and Governance) में स्नातकोत्तर प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
यह योजना बिहार सरकार के तत्वावधान में आईआईएम बोधगया के साथ साझेदारी में लागू की जा रही है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी और आईआईएम बोधगया के बीच 27 नवंबर 2025 को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह समझौता फिलहाल तीन वर्षों के लिए प्रभावी है, जिसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
फेलोशिप पूर्ण होने पर
* आईआईएम बोधगया द्वारा लोक नीति एवं सुशासन में स्नातकोत्तर प्रमाण-पत्र* बिहार सरकार द्वारा कार्य अनुभव प्रमाण-पत्र
पात्रता
* प्रबंधन, नीति, विकास, लोक प्रशासन, क्षेत्रीय नियोजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अथवा संबद्ध विषयों में किसी प्रतिष्ठित संस्थान से स्नातकोत्तर डिग्री।* CAT/GMAT/GRE/GATE/UGC-NET/CSIR-NET में वैध स्कोर अनिवार्य।* राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (INI), केंद्रीय विश्वविद्यालयों एवं राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLU) से उपर्युक्त विषयों में स्नातकोत्तर डिग्री धारकों को प्रवेश परीक्षा स्कोर से छूट।* केवल बिहार के मूल निवासी अभ्यर्थी पात्र होंगे। आयु सीमा एवं आरक्षण राज्य सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार लागू होंगे।
अन्य सुविधाएं
राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षण, योजनाबद्ध प्रशिक्षण तथा आईआईएम बोधगया द्वारा निरंतर मेंटरशिप की सुविधा प्रदान की जाएगी।
साक्षात्कार चक्र एवं अंतिम तिथियां
* चक्र 1: आवेदन की अंतिम तिथि – 17 दिसंबर 2025 | साक्षात्कार – 27 एवं 28 दिसंबर 2025* चक्र 2: आवेदन की अंतिम तिथि – 31 दिसंबर 2025 | साक्षात्कार – 10 एवं 11 जनवरी 2026* चक्र 3: आवेदन की अंतिम तिथि – 15 जनवरी 2026 | साक्षात्कार – 24 एवं 25 जनवरी 2026* चक्र 4: आवेदन की अंतिम तिथि – 31 जनवरी 2026 | साक्षात्कार – 7 एवं 8 फरवरी 2026
अन्य महत्वपूर्ण तिथियां
* परिणाम की घोषणा: मार्च 2026 (प्रथम सप्ताह)* कार्यक्रम प्रारंभ / प्रशिक्षण: मार्च 2026 (द्वितीय एवं तृतीय सप्ताह)* कार्यालयों में संबद्धता: अप्रैल 2026 से
आवेदन एवं अधिक जानकारी
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट https://iimbg.ac.in/cmfs/ पर विजिट कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए ई-मेल [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रेस मीट में आईआईएम बोधगया की निदेशक डॉ. विनीता सिंह सहाय, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के प्रशासनिक पदाधिकारी राशीद कलीम अंसारी, विशेष कार्य पदाधिकारी सतीश रंजन सिन्हा, सामान्य प्रशासन विभाग की जनसंपर्क पदाधिकारी नुपुर झा सहित सोसाइटी और आईआईएम बोधगया के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस -
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा! -
LPG संकट के बीच SP नेता की जमाखोरी का खुलासा! 32 भरे सिलेंडरों के साथ धरा गया अब्दुल रेहान -
IPL से पहले क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, फिक्सिंग के आरोप में KKR के पूर्व खिलाड़ी सस्पेंड, ICC ने लगाया बैन -
ODI World Cup 2027: विराट कोहली-रोहित शर्मा को लेकर BCCI ले सकती है अब तक का सबसे बड़ा फैसला, फैंस हैरान! -
Vanshika Caste: बचपन की दोस्त संग Kuldeep Yadav लेंगे सात फेरे, क्या है वंशिका की कास्ट? -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज! अचानक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications