Bihar News: विदेश में रहकर भी नहीं छूटा छठ का मोह, अमेरिका और अबू धाबी से बिहार पहुंचीं दीपा-अनुभूति

संयुक्त राज्य अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात के प्रवासी बिहार में छठ पूजा का अवलोकन करते हैं, बेहतर बुनियादी ढांचे, सुगम लॉजिस्टिक्स और घाटों और हवाई अड्डों पर बेहतर व्यवस्थाओं पर ध्यान देते हैं। वे राज्य सरकार के तहत चल रहे विकास के बीच अपने मातृभूमि से एक नया सांस्कृतिक जुड़ाव पर जोर देते हैं।

पटना, 12 नवंबर 2026: छठ महापर्व लोगों को अपनी मिट्टी, परिवार और परंपराओं से जोड़ने का एक खास अवसर है। यही वजह है कि देश-विदेश में रहने वाले बिहार के लोग हर साल इस पर्व को मनाने के लिए अपने घर लौटते हैं। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से लेकर दुनिया के कई हिस्सों में बसे बिहारवासी विदेश की धरती पर भी पूरे विधि-विधान से छठ पूजा करते हैं। इस दौरान छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजते हैं और श्रद्धालु अस्ताचलगामी तथा उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हैं।

Chhath Praise for Bihar Infrastructure

इस बार छठ मनाने के लिए अमेरिका के डेनवर, कोलोराडो से दीपा सिन्हा और अबू धाबी से अनुभूति प्रिया बिहार पहुंची हैं। दोनों ने पटना में हुए बदलावों, बेहतर होती आधारभूत संरचनाओं और छठ के आयोजन के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उनका कहना है कि बिहार में विकास और बदलाव दिखाई दे रहा है।

अमेरिका के डेनवर, कोलोराडो में रहने वाली दीपा सिन्हा इस बार छठ पूजा मनाने के लिए अपने वतन लौटी हैं। खगड़िया की बेटी और मुंगेर की बहू दीपा का कहना है कि छठ उनके लिए महज एक त्योहार नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा भाव है। यही लगाव उन्हें विदेश से अपनी जन्मभूमि तक खींच लाया।

दीपा ने पटना एयरपोर्ट की आकर्षक सजावट, छठ के पारंपरिक गीतों और शहर में बेहतर होती आधारभूत संरचनाओं की सराहना की। उन्होंने लोगों की सुविधा, सुगम आवागमन और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए बिहार सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।

पटना विमेंस कॉलेज की पूर्व छात्रा दीपा वर्षों बाद पटना पहुंचीं तो शहर का बदला हुआ रूप देखकर प्रभावित हुईं। घाटों की सजावट, पारंपरिक गीतों और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने आभार जताया। दीपा के मुताबिक, बदलाव केवल एयरपोर्ट या त्योहारों के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़कों के इंफ्रास्ट्रक्चर और लोगों के नागरिक व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत बदल रहा है और बिहार भी विकास एवं बदलाव की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अबू धाबी से पटना पहुंचीं अनुभूति प्रिया

वहीं, अबू धाबी से पटना पहुंचीं अनुभूति प्रिया ने भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि वह खास तौर पर छठ पूजा मनाने के लिए बिहार आई हैं।

अनुभूति खुद छठ व्रत करती हैं और पिछले कुछ वर्षों से अबू धाबी में ही यह पर्व मना रही थीं। हालांकि, इस साल उन्होंने अपने गृह राज्य बिहार आकर छठ मनाने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि बिहार में पहले की तुलना में काफी बदलाव आया है। राज्य सरकार विकास के लिए हर क्षेत्र में काम कर रही है और इस पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए उन्होंने सरकार के प्रति आभार जताया।

विदेशों में भी बढ़ रही छठ महापर्व की पहचान

विदेशों में रहने वाले बिहार के लोगों का छठ के अवसर पर अपने वतन लौटना इस महापर्व के प्रति उनकी गहरी आस्था और सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाता है। वहीं, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों में रहने वाले बिहारवासी भी अपनी परंपराओं को बनाए रखने के लिए छठ पूजा का आयोजन करते हैं।

बिहार लौटने वाली दीपा और अनुभूति के अनुभवों में छठ के प्रति आस्था के साथ अपने गृह राज्य से जुड़ाव भी नजर आता है। उनके अनुसार, बेहतर आधारभूत संरचना, सुगम आवागमन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किए जा रहे इंतजामों के बीच बिहार में बदलाव दिखाई दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+