बिहार विधानसभा उपचुनाव में नीतीश-लालू का लिटमस टेस्ट

पटना| हाल ही में बिहार राजनीति में महागठबंधन बनाने वाले लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार का आज लिटमस टेस्ट है। जी हां यह टेस्ट विधानसभा की 10 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में हो रहा है। गुरुवार की सुबह मतदान शुरू हो चुका है। मतदान नरकटियागंज, राजनगर, जाले, छपरा, हाजीपुर, मोहिउद्दीननगर, परबत्ता, भागलपुर, बांका और मोहनिया विधानसभा क्षेत्र में हो रहे हैं।

Lalu Prasad Yadav

उपचुनाव से जुड़ी मुख्य बातें व ताजा अपडेट

  • चुनाव की मतगणना 25 अगस्त को होगी।
  • उपचुनाव के लिए 26.42 लाख मतदाता 2,422 मतदान केन्द्रों पर अपने
  • हाजीपुर में सर्वाधिक 15 तथा राजनगर और बांका में सबसे कम छह-छह प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।
  • केन्द्रीय अद्र्घसैनिक बलों की 60 कंपनियां तथा बिहार सैन्य बल की 30 कंपनियां तैनात की गई हैं।
  • राज्य पुलिस बल के 6,000 पुलिसकर्मी और 1,950 से ज्यादा पुलिस अधिकारी की तैनात किये गये हैं।
  • सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से शाम के छह बजे तक मतदान होंगे।

  • हाजीपुर, परबत्ता और बांका विधानसभा क्षेत्र में चार बजे तक मतदान होगा।
  • वर्तमान में इन 10 सीटों में से 6 पर भाजपा, तीन पर राजद और एक पर जदयू का कब्जा है।
  • चुनाव में वाम दलों ने 3 सीटों पर, एका ने 9 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
  • भाजपा ने 9 सीटों पर तथा उसकी सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने 1 सीट पर प्रत्याशी खड़े किए हैं।
  • राजद और उसकी सहयोगी पार्टी जद (यू) ने चार-चार पर तथा कांग्रेस ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+