बिहार में अमित शाह के 20-20 सीट शेयरिंग फॉर्मूला को कुशवाहा की ना, बोले- मुझे क्रिकेट नहीं गिल्ली-डंडा पसंद

बिहार: अमित शाह के 20-20 सीट शेयरिंग फॉर्मूला को कुशवाहा की ना, बोले- मुझे क्रिकेट नहीं गुल्ली-डंडा पसंद बिहार: शाह का 20-20 सीट शेयरिंग फॉर्मूल कुशवाहा को नामंजूर

पटना। बिहार में भाजपा के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) की आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए के साथ पटती नहीं दिख रही है। आरएलएसपी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 में से 20 सीटों पर भाजपा जबकि 20 पर उसके सहयोगियों के लड़ने के अमित शाह के फॉर्मूले को नामंजूर कर दिया है।

bihar bjp partner rlsp upendra kushwaha rejects amit shahs seat sharing formula

बिहार में सीटों के 20-20 बंट जाने के फॉर्मूले पर सोमवार को कुशवाहा ने कहा, मैं क्रिकेट नहीं खेलता इसलिए ये 20-20 फॉर्मूला मेरी समझ में नहीं आया। क्रिकेट के 20-20 की जगह मैं गिल्ली डंडा खेलना पसंद करता हूं। हालांकि उन्होंने भाजपा से सीट शेयरिंग को लेकर किसी बातचीत के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार की चालीस लोकसभा सीटों में से 20 सीटें भाजपा और बाकी की 20 सीटें एनडीए की अन्य सहयोगी दलों को देने की बात कही है। 20 सीटों में से 12 सीटें जेडी (यू), छह सीट लोजपा और दो सीटें उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी को मिलनी हैं।

बता दें कि बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर लंबे समय से एनडीए के दलों में खींचतान चल रही है। जदयू नेता जहां भाजपा से ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं तो वहीं कुशवाहा भी खुश नहीं है। कई बार एनडीए में फूट के संकेत भी मिल चुके हैं। हालांकि अभी तक सभी पार्टियों के नेता मिल-बैठ कर सीटों पर सहमति बना लेने की बात कहते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+