क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

बिहार: JDU नेता के पति को बदमाशों ने बीच बाजार मारी गोली

Google Oneindia News

पटना। बिहार के सीवान में जीरादेई प्रखंड के जेडीयू प्रमुख पुष्पा देवी के पति को बदमाशों ने गोली मार दी जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी के पति त्रिभुवन तिवारी को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद वे काफी गंभीर रुप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। एएसपी कांतेष मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में लोग इकत्र हो गए हैं।

बिहार: JDU नेता के पति को बदमाशों ने बीच बाजार मारी गोली

जानकारी के मुताबिक त्रिभुवन तिवारी मैरवा थाना के गंधु छापर गांव में रहते हैं। ये जीरादेई प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी के पति के पति हैं। बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब सात बजे त्रिभुवन अपने घर से किसी काम के सिलसिले में निकले थे। अभी वे कुछ कदम आगे बढ़े ही थे कि बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें घर के बाहर की गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमास फरार हो गए। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग इकत्रित हो गए और त्रिभुवन की निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

Read Also- गिरिराज सिंह बोल रहे थे- मेरी लड़ाई जेल और बेल वालों से', मंच पर मौजूद थीं शेल्‍टर होम कांड की आरोपी मंजू वर्माRead Also- गिरिराज सिंह बोल रहे थे- मेरी लड़ाई जेल और बेल वालों से', मंच पर मौजूद थीं शेल्‍टर होम कांड की आरोपी मंजू वर्मा

जहां से उन्हें पटना के लिए रेफर कर दिया गया। विदित हो कि त्रिभुवन तिवारी का भी आपराधिक इतिहास रहा है। कुछ समय पहले त्रिभुवन के कुख्यात भाई राका तिवारी को गोपालगंज पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

AK 47 के साथ पकड़ा गया था त्रिभुवन तिवारी

गौरतलब है कि त्रिभुवन तिवारी का आपराधिक इतिहास रहा है। कुछ समय पहले ही त्रिभुवन के कुख्यात भाई राका तिवारी को गोपालगंज पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया था। एसआइटी ने इनके पास से एक एके 47 व एक पिस्टल भी बरामद की थी। साथ ही एके 47 की 13 व पिस्टल की सात गोलियां, बाइक व नगदी को जब्त किया था।

Comments
English summary
Bihar: Bike-borne assailant open fire at JDU's husbad.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X