बिहार चुनाव: कांग्रेस ने असदुद्दीन ओवैसी को कहा भाजपा का तोता, AIMIM को बताया बीजेपी की बी टीम

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण से पहले कांग्रेस ने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि ओवैसी भाजपा के लिए काम करते हैं। कांग्रेस की ओर से प्रेस वार्ता कर ये कहा गया है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भाजपा की बी टीम है और वो खुद भी भाजपा के ही तोते हैं।

ध्रुवीकरण की कोशिश में भाजपा और ओवैसी

ध्रुवीकरण की कोशिश में भाजपा और ओवैसी

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, अभय दूबे और आनंद माधव ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में कहा कि बिहार में वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश भाजपा और ओवैसी कर रहे हैं लेकिन उनकी ये काठ की हांडी इस बार नहीं चढ़ेगी। बिहार बदलाव चाहता है और महागठबंधन की ही जीत होगी। सुरजेवाला ने कहा कि इतना ही नहीं, असदुद्दीन ओवैसी के भाषणों की स्क्रिप्ट भी भाजपा बनाती है और स्क्रिप्ट को धार भी भाजपा कार्यालय में दी जाती है।

 पूरे तेलंगाना में चुनाव क्यों नहीं लड़ते ओवैसी?

पूरे तेलंगाना में चुनाव क्यों नहीं लड़ते ओवैसी?

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, असुदुद्दीन ओवैसी तेलंगाना में सिर्फ हैदराबाद के पुराने शहर के तथाकथित नेता हैं। तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों में से सिर्फ नौ सीटों पर ही चुनाव लड़ते हैं। तेलंगाना की एक ऐसी पार्टी, जिसका अस्तित्व ही नौ सीटों पर चुनाव लड़ना हो, वो बिहार के सीमांचल में 24 सीटों पर किसकी मदद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

सुरजेवाला ने ये भी कहा कि तेलंगाना में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति में गठबंधन है। टीआरएस मोदी का समर्थन करती है और ओवैसी टीआरएस का समर्थन करते हैं, तो इसे क्या कहेंगे? टीआरएस सीएए-एनआरसी का समर्थन करने वाली पार्टी है और असदुद्दीन ओवैसी उसके साथ हैं तो क्या यह भाजपा को समर्थन नहीं है?

बसपा से गठबंधन पर भी सवाल

बसपा से गठबंधन पर भी सवाल

कांग्रेस ने असदुद्दीन ओवैसी के बिहार में बसपा के साथ गठबंधन पर भी सवाल उठाया। सुरजेवाला ने कहा, बसपा ने हाल में ही उत्तर प्रदेश में भाजपा को समर्थन दिया है। यहां ओवैसी उनके साथ हैं तो फिर क्या असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी परोक्ष रूप से भाजपा समर्थक नहीं कर रही है? वहीं आंध्र प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी ने जगनमोहन रेड्डी की वायएसआर का समर्थन किया। जगनमोहन रेड्डी भी मोदी के समर्थक हैं तो फिर असदुद्दीन ओवैसी किसके समर्थक हुए।

2014 के बाद अचानक पैसा कहां से आ गया

2014 के बाद अचानक पैसा कहां से आ गया

सुरजेवाला ने कहा, एक छोटा सा राजनीतिक दल मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद एकाएक किसके इशारों पर हेलिकॉप्टरों से प्रचार करता है, बड़े-बड़े शामियानों में जलसे करता है। भाजपाई स्वरों को अपने गले की आवाज देता है? ये साधन कहां से आ रहे हैं और कौन जुटा रहा है? उन्होंने ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी ने सब राजनीतिक विरोधी पार्टियों के खिलाफ ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का खुला खेल खेला है और दुरुपयोग किया है। कोई बता सकता है कि असदुद्दीन ओवैसी की ओर कभी ईडी-सीबीआई और इनकम टैक्स ने की निगाह क्यों नहीं जाती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+