बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को एक और बड़ा झटका, पार्टी के उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव ने छोड़ी पार्टी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। पहले पार्टी के पांच एमएलसी से पार्टी से इस्तीफा दिया तो अब पार्टी के उपाध्यक्ष ने पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव की गिनती किंग मेकर के तौर पर होती है, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले ही उन्होंने RJD को झटका देते हुए पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आपको बता दें कि वो पिछले तीन दशकों से RJD में एक्टिव राजनेता की भूमिका में रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पार्टी में उपेक्षा के शिकार होते रहे हैं।

 Bihar assembly election 2020: shock for RJD, Party vice-president Vijendra Yadav resigns from party and post

विजेंद्र यादव को आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव का काफी करीब माने जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से वो पार्टी से नाराज चल रहे थे। उन्होंने इस्तीफे के बाद इस बात का खुलासा भी किया कि वो पार्टी में हो रही उपेक्षा की वजह से पार्टी छोड़ रहे हैं। दरअसल विजेंद्र यादव पैराशूट उम्मीदवार को लेकर काफी नाराज थे। आरा से दो बार विधायक रह चुके विजेंद्र यादव ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वो किस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने इतना इशारा किया कि जो भी राजनीतिक दल उन्हें सम्मान के साथ बुलाएंगे वो उसमें शामिल होंगे।

विजेंद्र यादव के भाई अरुण यादव भी आरजेडी से विधायक है। आरजेडी सेो विजेंद्र यादव के इस्तीफे से भोजपुर में पार्टी के समीकरण और उसकी स्थिति पर असर पड़ेगा। गौरतलब है कि विजेंद्र यादव से पहले आरजेडी के पांच विधान पार्षदों ने जेडीयू का दामन थाम लिया है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि अभी कुछ और विधायक RJD को अलविदा कह सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+