बिहार में बाढ़ पर नेताओं के बयान आपको कर देंगे हैरान

पटनाः लगातार भारी बारिश के चलते पूरा बिहार इस वक्त बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में सरकार और उनके मंत्री मदद करने के बजाए एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। इसी कड़ी में नीतीश सरकार में कृषि मंत्री ने भी विवादित बयान दिया है। कृषि मंत्री प्रेम सिंह ने बिहार में आए बाढ़ का जिम्मेदार कांग्रेस और आरजेडी को ठहराया है। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने भी बाढ़ का ठीकरा खराब मौसम पर फोड़ा था। इनके अलावा मोदी सरकार में मंत्री अश्विनी चौबे ने बाढ़ को हथिया नक्षत्र का प्रकोप बताया था।

विपक्ष को बाढ़ के लिए ठहराया जिम्मेदार

विपक्ष को बाढ़ के लिए ठहराया जिम्मेदार

बिहार राज्य के कृषि मंत्री प्रेम सिंह ने राज्य में आई जबरदस्त बाढ़ के लिए कांग्रेस और आरजेडी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि 'आजादी के बाद से कांग्रेस व आरजेडी ने बिहार में राज किया। यही वजह है कि बिहार में आज ऐसे हालात हैं। इसके लिए पूरी तरह से विपक्ष ही जिम्मेदार है। '

केसी त्यागी भी ने दिया था ये अजीब बयान

केसी त्यागी भी ने दिया था ये अजीब बयान

बिहार में बाढ़ को लेकर जब जनता दल यूनाइटेड ( जेडीयू ) के प्रधान महासचिव केसी त्यागी से सवाल किया गया तो वो भड़क गए। और उन्होंने सवाल के जवाब में सवाल पूछते हुए कहा कि 'अमेरिका में बाढ़ के लिए कौन जिम्मेदार है, मिडिल ईस्ट में बाढ़ के लिए जिम्मेदार है, मुंबई महानगर पालिक का बजट 70 हजार करोड़ है, लेकिन वहां भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं। अगर बाढ़ को मुद्दा बनाकर सीएम नीतीश को असफल कहा जा रहा है तो सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस्तीफा देना चाहिए'।

सीएम ने मौसम को बताया था जिम्मेदार

सीएम ने मौसम को बताया था जिम्मेदार

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के मौजूदा हालात के लिए क्लाइमेट चेंज को जिम्मेदार ठहराया है। सीएम ने कहा कि पहले सूखा और उसके बाद अचानक आई भारी बारिश से बिहार में ऐसे हालात हो गए हैं। जुलाई के महीने में प्रदेश के 12 से 13 जिलों में बाढ़ आई थी। जिससे गंगा का जलस्तर बढ़ गया। इसके बाद अचानक हुई भारी बारिश से राजधानी पटना के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति है।

यह भी पढ़ेंः बाढ़ से बेहाल पटना के हाल पर पसीजा 9 साल की बच्‍ची का दिल, गुल्लक फोड़ मदद के लिए दिये 11 हजार रुपये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+