बिहार: छिपकली गिरा हुआ मिड डे मील खाकर 50 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

बिहार: छिपकली गिरा हुआ मिड डे मील खाकर 50 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

पटना। बिहार के पूर्वी चंपारण के एक स्कूल में मिड डे मील खाकर 50 बच्चे बीमार हो गए। घटना शनिवार को पुरनहिया गांव के एक माध्यामिक स्कूल में हुई है। बच्चों ने बताया है कि जो खाना दिया गया उसमें नीचे छिपकली के कुछ अंश मिले थे। ऐसे में जो खाना छात्रों को दिया गया, उसमें छिपकली भी पक गई थी। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

bihar 50 school children fall ill after consuming mid day meal in East Champaran

शनिवार दोपहर को स्कूल में खाना खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों ने उल्टी, चक्कर आना, सिर और पेट में दर्द की शिकायत करना शुरू कर दिया। तबीयत बिगड़ने पर बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। 20 बच्चों को घोरसारन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 30 बच्चों को मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जानकारी पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया है कि कुछ बच्चों को खाने में मरी हुई छिपकली के अंश मिले थे। मामले की जांच की बात की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि मामले कीं जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी और जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+