क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

15 साल के मासूम ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की इजाजत मांगी, PMO ने जांच का आदेश दिया

Google Oneindia News

नई दिल्ली। बिहार के भागलपुर में 15 वर्ष के लड़के ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी है। दरअसल लड़का अपने माता-पिता के तनावपूर्ण रिश्तों से तंग है, जिसके चलते उसने अपनी जिंदगी को खत्म करने की इजाजत मांगी है। जानकारी के अनुसार यह लड़का फिलहाल झारखंड में रहता है, जहां उसके पिता सरकारी कर्मचारी हैं, जबकि मां पटना स्थित बैंक में कार्यरत हैं। वहीं इस पत्र के सामने आने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि यह मामला हाल ही में सामने आया है, जब उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दो महीने पुराने पत्र को लेकर अलर्ट किया गया।

letter

जांच का आदेश

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि इस मामले की विस्तृत जांच की जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए। बता दें कि लड़के के पिता फिलहाल झारखंड स्थित देवघर में स्टेट रूरल डेवलपमेंट विभाग में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां पटना में रहती हैं और वह वहां पर बैंक में असिस्टैंट मैनेजर के पद पर काम करती हैं। जानकारी के अनुसार लड़के ने अपना शुरुआती जीवन भागलपुर एनटीपीसी में बिताया है, जहां से उसके दादा रिटायर हुए हैं। इसके बाद लड़का देवघर चला आया, यहां पर उसके पिता रहते हैं। देवघर में ही रहकर लड़का अपनी पढ़ाई कर रहा है।

माता-पिता का विवाहेत्तर अफेयर

वहीं इस पूरे मामले में लड़के के दादा और चाचा का कहना है कि लड़के की मां की वजह से रिश्ते में काफी कड़वाहट आई है। लड़के की मां का अपने पति के साथ रिश्ता काफी तनावपूर्ण है। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शादी के बाद अफेयर के कई मामले दर्ज कराए हैं। राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में लड़के ने अपने माता-पिता के बीच बेहद तनावपूर्ण रिश्तों की बात की है। माता-पिता के बीच तनावपूर्ण रिश्तों की वजह से लड़का आजिज आ गया है, उसका कहना है कि इस तनाव की वजह से उसकी पढ़ाई भी काफी प्रभावित हो रही है।

पिता को कैंसर, जाने से मारने की धमकी

लड़के ने अपने पत्र में कहा है कि उसके पिता को कैंस है, साथ ही असामाजिक तत्वों ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी है। सूत्रों की मानें तो लड़की की मां के इशारे पर कुछ लोगों ने पिता को जान से मारने की धमकी दी है। वहीं इस स्थिति से आजिज आकर लड़का अपनी जिंदगी को खत्म करना चाहता है। इस पत्र के सामने आने के बाद इस मामले की जांच चल रही है।

इसे भी पढ़ें- रांची की कोर्ट कुरान बांटने की शर्त पर दी जमानत, छात्रा बोली- छोटी सी पोस्ट के लिए मस्जिद जाना पड़ेगाइसे भी पढ़ें- रांची की कोर्ट कुरान बांटने की शर्त पर दी जमानत, छात्रा बोली- छोटी सी पोस्ट के लिए मस्जिद जाना पड़ेगा

Comments
English summary
Bihar: 15 year old boy writes to President to seek permission to end his life PMO orders probe.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X