10 बड़ी वजह क्यों सुषमा स्वराज बुरी तरह से फंसी
नई दिल्ली। आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी जिन्हें ईडी ने भगोड़ा घोषित कर रखा है उनकी मदद करने के चलते सुषमा स्वराज बुरी तरह से फंस गयी हैं। सुषमा स्वराज ने ललित मोदी की कानून को ताक पर रख कर की मदद वहीं सुषमा स्वराज खुद को निर्दोष बता रही हैं

जानिये क्यों सुषमा स्वराज इस मामले में बुरी तरह से फंसी हैं
- सुषमा स्वराज के पति ने खुद ललित मोदी को ईमेल लिखकर मदद का आश्वासन दिया।
- 29 अगस्त 2013 को सुषमा स्वराज ने फोन करके कहा था कि वह ललित मोदी की हर तरह से मदद करेंगी।
- ललित मोदी को ईडी की तलाश थी जिसके बारे में सुषमा को पता था बावजूद इसके ललित मोदी की मदद क्यों गयी।
- सारी जानकारियों के बावजूद सुषमा स्वराज ललित मोदी के दस्तावेजों के लिए मदद कर रही थी
- अगर ललित मोदी की पत्नी का स्वास्थ्य वजह था तो सुषमा ने 2013 में मोदी की मदद का आश्वासन क्यों दिया था
- अगर मान भी लेते हैं कि ललित को अपनी पत्नी की वजह से जरूरत थी तो आपने 2013 में मदद का आश्वासन क्यूं दिया था और क्यू व्यक्तिगत रुप से मदद के लिए आगे आयी
- ललित मोदी ने सुषमा के पति को ईमेल लिखकर उनका शुक्रिया क्यों अदा किया।
- अगर सबकुछ ललित मोदी की पत्नी के स्वास्थ्य को देखकर किया गया तो इसकी जानकारी वित्त मंत्रालय या ईडी को क्यों नहीं दी गयी।
- ललित मोदी ने शरद पवार को शुक्रिया क्यों कहा, इस मामले में शरद पवार की क्या भूमिका है।












Click it and Unblock the Notifications