बिग बॉस सीजन 13 की प्रतिभागी हिमांशी खुराना ने भी करवाया कोरोना टेस्ट, जानें क्या आई रिपोर्ट
बिग बॉस सीजन 13 की प्रतिभागी हिमांशी खुराना ने भी करवाया कोरोना टेस्ट, जानें क्या आई रिपोर्ट
मुंबई। मुंबई में कोरोना संक्रमण अब फिल्मी सितारों को अपनी चपेट में लेना शुरु कर चुका है। पिछले सप्ताह अमिताभ बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद अनुपम खेर की मां और उनके परिवार के तीन सदस्य समेत अन्य कुछ फिल्मी सितारों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर है। इन खबरों के बाद थोड़ी भी स्वास्थ्य समस्या होने पर हर किसी को कोरोना होने का भय सता रहा हैं। बिग बॉस सीजन 13 की प्रतिभागी और मॉडल हिमांशी खुराना ने भी कुछ सिम्टम दिखाई दिए जिसके बाद उन्होंने कोविड 19 का टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी स्वयं साक्षा की। जानिए उनकी क्या आई रिपोर्ट? सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' में काम करने वाली इस एक्ट्रेस को मिली रेप, एसिड अटैक की धमकी

हिमांशी खुराना की जानिए क्या आई रिपोर्ट
पंजाबी सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर हिमांशी खुराना ने बताया कि कुछ दिनों से वो अस्वस्थ महसूस कर रही थी जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आई, जो कि निगेटिव हैं। हिमांशी की मैनेजर निधि ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी। निधि ने हिमांशी की कोरोना रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा, "उनकी सेहत के प्रति आप सभी लोगों की प्रार्थना, प्यार और चिंता दिखाने के लिए धन्यवाद। बता दें हिमांशी ने सप्ताह की शुरुआत में ट्वीट कर ये जानकारी दी कि उन्होंने टेस्ट करवाया है रिपोर्ट का इंजजार कर रही हैं।

हिमांशी के फैंस दे रहे उन्हें ये सलाह
निधि के पोस्ट को हिमांशी खुराना ने रिट्वीट किया। इस ट्वीट के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उन्हें घर से बाहर ना जाने की सलाह भी दे रहे हैं। वहीं, एक फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "प्लीज, प्लीज, प्लीज शूटिंग बंद कर दें। कम से कम एक महीने के लिए घर पर ही रहें। अगर जरूरत हो तो तभी बाहर निकलें और सावधानियां बरतें। इसके अलावा प्रशंसक ने मॉल में ना जाने और एसी वाली जगहों में न बैठने की सलाह भी दी। एक यूजर ने लिखा ये कोरोना वायरस बहुत अप्रत्याशित है। डॉक्टर भी कोविड-19 का नेचर नहीं समझ पा रहे हैं।

हिमांशी बिग बॉस के 13 वें सीजन में इस कारण से हुईं थी फेमस
बता दें पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस हिमांशी बिग बॉस के 13 वें सीजन के बाद साथ प्रसिद्धि काफी बढ़ीं। वहाँ, वह अपने सह-प्रतियोगी, मॉडल असीम रियाज़ के साथ नजदीकियों के कारण चर्चा में आईं और दोनों अभी डेटिंग कर रहे हैं। ये दोनों 'बिग बॉस 13' में प्रतियोगी थी और लविंग जोड़ी कहे जाते थे, हिमांशी ने ट्वीट किया था कि मुझे ही रियाज की गर्लफ्रेंड क्यों कहा जाता है, कभी उसे हिमांशी खुराना का बॉयफ्रेंड क्यों नहीं कहा जाता है, हमेशा आदमी के ही काम को क्यों तवज्जो दी जाती है, महिलाओं के कामों को बात क्यों नहीं होती है।

इंस्ट्रागाम पर इस पोस्ट के कारण भी आयीं थीं सुर्खियों में
पिछले दिनों हिमांशी ने इंस्ट्रागाम पर लिखा था मेरी कार पर हमला हुआ है जिस किसी ने भी यह किया है, मैं जानती हूं, उसने यह जानबूझकर किया है लेकिन वो मुझे डरा नहीं सकता है, बता दें कि हिमांशी के साथ ये घटना तब घटी जब वो चंडीगढ़ के एक गांव में शूटिंग कर रही थीं।उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है 'किसी ने मेरी गाड़ी का टायर खराब कर दिया। यह घटना चंडीगढ़ के पास के एक गांव में की गई। तुमने क्या सोचा था। मुझे परेशान करोगे, तुम ये छोटी चीजें करके मुझे काम करने से नहीं रोक सकते, न ही मुझे डरा सकते हो, तुम्हें कुछ भी नहीं हासिल होने वाला, अगली बार के लिए शुभकामनाएं।'

इन भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी है हिमांशी
हिमांशी खुराना का जन्म 27 नवंबर 1999 को पंजाब में हुआ। वो पंजाबी फिल्म 'साड्डा हक' से में अभिनय से फेमस हुई। उन्होंने कई पंजाबी एलबम में काम किया है। हिमांशी मिस लुधियाना भी रह चुकी हैं और मात्र 17 वर्ष की उम्र से बतौर एक्ट्रेस काम कर रही हैं, वो कन्नड़, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं, वो कई एड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में हिमांशी ने लोगों की क्लास Twitter पर लगाई थी।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications