कौन हैं PM मोदी के Ex बॉडीगार्ड? जिन्होंने Bigg Boss के करोड़ों का ऑफर ठुकराया, वजह जान आप भी करेंगे सैल्यूट
Lucky Bisht Rejected Bigg Boss Offer: सलमान खान के होस्ट किए जाने वाला बिग बॉस सीजन 18 भी जमकर सुर्खियों में है। बिग बॉस अक्सर जानी-मानी हस्तियों को ऑफर देकर शो को और पॉपुलर करने की कोशिश करता है। हालांकि कई दफा ऐसा भी होता है, जब अच्छी-खासी रकम ऑफर किए जाने के बावजूद कई हस्तियां शो में हिस्सा लेने से साफ इनकार कर देते हैं।
अब ऐसा ही कुछ पीएम मोदी के पूर्व पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड, पूर्व रॉ एजेंट और एनएसजी कमांडो लक्ष्मण बिष्ट उर्फ 'लकी बिष्ट' ने किया है। उन्होंने बिग बॉस के करोड़ों रुपए के ऑफर को ठुकरा दिया। लकी बिष्ट का नाम वर्ल्ड फेमस Sniper और पीएम मोदी के सुरक्षाकर्मी में शामिल है।

काफी चर्चित हैं लकी बिष्ट
सोशल मीडिया पर काफी चर्चित उत्तराखंड के लकी बिष्ट ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने बिग बॉस 18 में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। लकी बिष्ट ने शो को अस्वीकार करने का फैसला हल्के में नहीं लिया था। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले उन्होंने अपनी टीम से सलाह ली थी।
डिटेल में मीटिंग हुई, और फिर ठुकरा दिया ऑफर
बिग बॉस के निर्माताओं के साथ कई बार चर्चा हुई। आखिरकार उन्होंने अपनी गोपनीयता बनाए रखने का फैसला किया, जो रॉ एजेंट के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनके अंदर समाया हुआ सिद्धांत था। उन्होंने उस करोड़ों के रुपए के ऑफर को ठुकरा दिया, जो बड़े बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटी को भी नहीं मिल पाता।

लकी की हर तरफ हो रही सराहना
दरअसल, रॉ एजेंट का जीवन अक्सर सीक्रेट और रहस्यमयी होता है, और उनके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होती है। बताया जाता है कि एक रॉ एजेंट अपनी असली पहचान और जिंदगी के बारे में किसी को भी नहीं बताते। ऐसे में अब उनके इस फैसले की जमकर तारीफ हो रही है और लोग उनको सैल्यूट कर रहे हैं।
लकी बिष्ट के मुताबिक बिग बॉस की टीम से उनकी डिटेल में मीटिंग हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम से चर्चा करने के बाद ऑफर को ठुकरा दिया।
जानिए कौन हैं लकी बिष्ट? किसी फिल्म से कम नहीं स्टोरी
लकी बिष्ट उत्तराखंड के हल्द्वानी से हैं और महज 16 साल की उम्र में रॉ में शामिल हो गए थे। उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2009 में भारत के सर्वश्रेष्ठ एनएसजी कमांडो का खिताब जीतना और पीएम मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके सुरक्षाकर्मी के रूप में काम करना शामिल है।

लकी 2019 में रॉ से रिटायर हुए और उसके बाद से उन्होंने बॉलीवुड में बतौर स्क्रिप्ट राइटर और प्रोड्यूसर काम किया है। अपने शानदार करियर के बावजूद, लकी को कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा जब उनको डबल मर्डर के आरोप में तीन साल की जेल हुई। 2018 में अपर्याप्त सबूतों के कारण उनको बरी कर दिया गया।
बनने वाली है बायोपिक फिल्म
उनके जीवन के इस अध्याय को एस हुसैन जैदी ने 'रॉ हिटमैन: द रियल स्टोरी ऑफ एजेंट लीमा' नाम की जीवनी में दर्ज किया है। जिस पर एक बायोपिक फिल्म भी बन रही है।
लकी बिष्ट ने खुफिया काम में शामिल लोगों के लिए गोपनीयता की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'एक रॉ एजेंट के रूप में, हमारा जीवन अक्सर गोपनीयता और रहस्य से घिरा होता है। बहुत कम लोग हैं जो हमारी सच्चाई जानते हैं।" उन्होंने कहा कि एजेंटों को अपनी पहचान या निजी जीवन का खुलासा ना करने के लिए ट्रेंड किया जाता है, एक दिशानिर्देश जिसका उन्होंने हमेशा पालन किया है।












Click it and Unblock the Notifications