'Bigg Boss' फेम करिश्मा तन्ना पर फ्रॉड, धमकी देने और ब्‍लैकमेल करने का अरोप, जानिए क्‍या हुआ है ऐसा

मुंबई। बिग बॉस सीजन 8 में अपने अफेयर और बोल्‍ड स्‍टेंटमेंट्स को लेकर सुर्खियों में रहीं मॉडल और टीवी एक्‍ट्रेस करिश्‍मा तन्‍ना अब किसी और वजह से चर्चा में हैं। अंग्रेजी अखबर मिड डे के मुताबिक करिश्मा तन्ना पर एक इवेंट मैनेजर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानस कात्याल नाम के इवेंट मैनेजर ने करिश्मा तन्ना को एक नोटिस भेजा है जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने धोखाधड़ी की है। यही नहीं करिश्मा ने उन्हें ब्लैकमेल करने के अलावा धमकी भी दी है। आपको बता दें कि करिश्‍मा तन्‍ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसे लेकर वो पहले भी कानूनी पचड़ों में पड़ चुकी हैं। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

क्‍या था पूरा मामला, 10 लाख रुपए गए पानी में

क्‍या था पूरा मामला, 10 लाख रुपए गए पानी में

करिश्मा को हल्दवानी के एक वेडिंग रिसेप्शन में परफॉर्मेंस देनी थी, लेकिन करिश्मा फंक्शन में नहीं आई। जिससे कंपनी को 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक मानस ने कहा, 'हमने करिश्मा को एडवांस पेमेंट कर दिया था, लेकिन वो अपनी टीम के साथ नहीं आईं। उनके न आने से हमें लगभग 10 लाख रुपए का नुकान हुआ है। मानस कात्‍याल ने कहा, करिश्मा की पूरी टीम दिल्ली आई थी। वहां से उन्हें हल्दवानी लेकर जा रहे थे, लेकिन करिश्मा ने ड्राइवर को धमका कर गाड़ी को वापस दिल्ली ले चलने के लिए कहा।'

करिश्‍मा ने बतायी ये कहानी

करिश्‍मा ने बतायी ये कहानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा से जब इस बारे में पूछा गया को उन्होंने कहा कि मैं पैसे क्यों वापस करूं? उल्टा उन्हें मुझे मानसिक प्रताड़ना के लिए भरपाई करनी चाहिए। करिश्मा ने कहा, मुझे बताया गया था कि शो मुरादाबाद में है। जब हम मुरादाबाद पहुंते तो हमें पता चला कि शो हल्दवानी में था। जो मुरादाबाद से कुछ दूर है और मैंने मानस से पहले ही कह दिया था कि मेरी पीठ में प्रॉब्लम है और मैं ज्यादा ट्रैवल नहीं कर सकती। अब मेरे वकील मानस कात्याल को नोटिस भेजेंगे।'

एकता कपूर की सीरियल से डेब्‍यू किया था करिश्‍मा ने

एकता कपूर की सीरियल से डेब्‍यू किया था करिश्‍मा ने

करिश्मा तन्ना ने छोटे पर्दे पर एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई सीरियल्स में नजर आईं जिनमें 'देश में निकला होगा चांद', 'विरासत' और 'नागार्जुन-एक योद्धा' शामिल है। गौरतलब है कि अक्सर अपनी तस्वीरों से लाइमलाइट का रुख करने वाली करिश्मा 'बिस बॉस' के दौरान एक्स ब्वॉयफ्रेंड उपेन पटेल से रिलेशनशिप और फिर ब्रेकअप को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+