स्वामी ओम का बड़ा दावा- सलमान खान को है AIDS, लंदन में रहती हैं उनकी पत्नी और बेटी
स्वामी ओम ने कहा है कि सलमान खान को एड्स है। इसी कारण वो शादी नहीं कर रहे हैं। हालांकि उनकी शादी लंदन में हो चुकी है।
नई दिल्ली। घटिया और शर्मनाक करतूत के बाद बिग बॉस के घर से निकाले जा चुके स्वामी ओम सलमान खान पर हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। स्वामी ओम ने एक इंटरव्यू में कहा है कि सलमान खान को एड्स है। इतना ही नहीं स्वामी ओम ने यह भी दावा किया है कि लंदन में सलमान खान की पत्नी और बेटी हैं। आपको बता दें कि हाल ही में स्वामी ओम ने मुंबई में एक प्रेसवार्ता की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि वो 'हिंदू महासभा' से ताल्लुक रखते हैं। बीजेपी उनकी पार्टी है। वो 27 जनवरी को सलमान खान के खिलाफ रैली करेंगे। स्वामी ने कहा, 'मैं बिग बॉस के घर को तोड़कर रख दूंगा। सेट को आग लगा दूंगा।'

सोशल मीडिया पर यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्वामी ओम ने कहा है कि सलमान खान को एड्स है। इसी कारण वो शादी नहीं कर रहे हैं। हालांकि उनकी शादी लंदन में हो चुकी है। उनकी एक लड़की भी है। वो इस बात को सभी से छुपा रहे हैं।' स्वामी ओम ने कहा, 'मैं हर नवरात्र में सैंकड़ों बालिकाओं के चरण धोकर पूजा करता हूं। इसी पानी से एड्स, कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज भी करता हूं। मैंने तो बिग बॉस वालों को भी कहा था कि मैं तुम्हारे सलमान के एड्स का भी इलाज कर दूंगा।'
सलमान पर जजों को खरीदने का आरोप
स्वामी ओम जबसे बिग बॉस के घर से बाहर आए हैं वो सलमान खान पर आरोप ही लगा रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने कहा था कि बिग बॉस के घर में उन्होंने सलमान खान को सिगरेट पीने के दौरान थप्पड़ मारा था। इसके बाद उन्होंने सलमान पर एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सलमान खान 100-100 करोड़ में जजों को खरीदकर अपने केस से बरी हुए हैं। स्वामी ने यह भी कहा कि मैं बहुत जल्द उन सभी केसों को ओपन कराऊंगा। ओम जी का दावा है कि यह सारी बातें खुद उन्हें सलमान खान ने बतायी है। स्वामी ओम ने कहा कि सलमान को अबू सलेम के साथ जेल में बंद करूंगा। जरूर पढ़ें- साइकिल चोरी से अवैध हथियार तक, ये हैं बिग बॉस में पहुंचे बाबा के काले कारनामे












Click it and Unblock the Notifications