बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान जैद दरबार से क्रिसमस डे पर करने जा रही शादी, देखें खूबसूरत प्री वेडिंग फोटो

बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान जैद दरबार से क्रिसमस डे पर करने जा रही शादी, देखें खूबसूरत प्री वेडिंग फोटो

नई दिल्‍ली। बिग बॉस 7 की विनर और अभिनेत्री गौहर खान(Gauahar Khan) पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं। वो संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे ज़ैद दरबार के साथ 25 दिसंबर को क्रिसमस डे पर निकाल करने जा रही हैं। एक्‍ट्रेस ने अब इंस्‍टाग्राम पर अपनी शादी का कार्ड और अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट से एक सुंदर पोस्ट साझा की। ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर पसंद की जा रही है।

गौहर खान ने शेयर की ये प्रीवेडिंग फोटो

गौहर खान ने शेयर की ये प्रीवेडिंग फोटो

गौहर खान ने कैप्शन "# 25thDec2020" के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं जिनमें दोनों को रंगीन पारंपरिक परिधान में देखा जा सकता है। फोटो में वो बड़े ही क्‍यूट कपल दिख रहे हैं। उसने एक नोट भी साझा किया जिसमें लिखा था, "वर्ष 2020 कुछ भी हो, लेकिन साधारण है, और हमारी प्रेम कहानी के दौरान यह सब असाधारण से कम नहीं है। हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम एक नए जीवन की शुरूआत करने जा रहे हैं।

गौहर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा ये पोस्‍ट

गौहर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा ये पोस्‍ट

गौहर ने लिखा कि कोरोना महामारी के चलते हमारा निकाह पारिवारिक सदस्‍यों और खास मित्रों की उपस्थिति में होगा इस दिन हम क्रिसमड डे पर बड़े दिन का जश्न मनाएंगे। हम अपने आशीर्वाद और प्यार इच्‍छा रखते हैं और लगातार आपके समर्थन और हमें मिली हार्दिक शुभकामनाओं के लिए सदा आभारी रहूंगी। हम हर किसी से उम्मीद करते हैं कि वह अपने साथी को ढूंढे और हर दिल से प्रार्थना करे कि वह सुखी रहें।

गौहर ने पहले पोस्‍ट की थी ये फोटो

गौहर ने पहले पोस्‍ट की थी ये फोटो

इससे पहले गौहर खान ने एक सेल्फी मंगेतर जैद दरबार के साथ की थी। इस फोटो में वो काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे। दोनों की तस्वीर को पर फैंस 'मेड फॉर इच अदर', सुपर क्यूट कपल जैसे कई शानदार कमेंट किए थे। गौहर ने कुछ दिनों पहले दुबई हॉलीडे ट्रिप की फोटो शेयर की थी जिसमें गौहर ब्लैक टी-शर्ट और पीली पेंट में नजर आ रही थी वहीं दूसरी तजैद ने डेनिम और टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+