कौन हैं सपना सप्पू, क्या Bigg Boss में होने वाली है वाइल्ड कार्ड एंट्री?

बिग बॉस में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है और ये एंट्री है सपना सप्पू उर्फ सपना भाभी की।

नई दिल्ली। बिग बॉस का 14वां सीजन शुरू हो चुका है और दर्शकों को उम्मीद है कि हर बार की तरह इस सीजन में भी उन्हें जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। शो को शुरू हुए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, लेकिन बिग बॉस के घर में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है। अब खबर है कि बिग बॉस के निर्माताओं ने 14वें सीजन में और ज्यादा मसाला जोड़ने के लिए एक और फैसला लिया है। दरअसल शो में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है और ये एंट्री है एडल्ट स्टार सपना सप्पू उर्फ सपना भाभी की। आइए जानते हैं कि कौन हैं सपना सप्पू उर्फ सपना भाभी।

वेब सीरीज 'सपना भाभी' से मिली पहचान

वेब सीरीज 'सपना भाभी' से मिली पहचान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही सपना सप्पू बिग बॉस-14 में पहली वाइल्ड कार्ड सेलिब्रिटी के तौर पर एंट्री करने वाली हैं। हालांकि सपना की तरफ से इसे लेकर अभी तक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उन्होंने बिग बॉस में जाने की खबरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सपना सप्पू एक मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने हिंदी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि सपना को असली पहचान मिली अपनी वेब सीरीज 'सपना भाभी' से, जिसके चार भाग रिलीज हो चुके हैं।

फिल्म 'गुंडा' से रखा था बॉलीवुड में कदम

फिल्म 'गुंडा' से रखा था बॉलीवुड में कदम

सपना सप्पू अभी तक भोजपुरी, हिंदी और गुजराती भाषा की करीब 250 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सपना ने 1998 में मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म 'गुंडा' से बॉलीवुड में कदम रखा था और इस फिल्म में उनकी बहन की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उनके कुछ एडल्ट शो भी आ चुके हैं, जिनमें तांक-झांक, सपना के अंगूर, बॉस और लव लस्ट ड्रामा शामिल हैं। सपना ने 2013 में एक गुजराती बिजनेसमैन से शादी की थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। सपना का एक पांच साल का बेटा भी है, जिसका नाम टाइगर है।

टीवी पर किस समय आता है बिग बॉस-14

टीवी पर किस समय आता है बिग बॉस-14

आपको बता दें कि बिग बॉस का प्रसारण कलर्स टेलीविजन पर सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे और शनिवार-रविवार को रात 9 बजे होता है। टीवी के अलावा एंटरटेनमेंट ऐप 'वूट सेलेक्ट' पर भी बिग बॉस के एपिसोड देखे जा सकते हैं। बिग बॉस को अभिनेता सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और कोरोना वायरस के कारण शो में कई तरह के बदलाव भी किए गए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+