Bigg Boss 14 में जल्द हो सकती है फिर से Vikas Gupta की एंट्री, Arshi Khan को मिलेगा सरप्राइज शॉक्ड
Bigg Boss 14 में जल्द होगी फिर से Vikas Gupta की एंट्री, Arshi Khan को मिलेगा सरप्राइज शॉक्ड
Vikas Gupta to re-enter in Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 में बीते हफ्ते अर्शी खान (Arshi Khan) को पुल में धक्का देने के बाद चैलेंजर विकास गुप्ता को शो से बाहर कर दिया गया था। अर्शी खान ने विकास गुप्ता को उनके मां के बारे में कुछ राज खोलने का धमकी दे रही थीं, जिसके बाद विकास ने अर्शी को पूल में धक्का दे दिया था। इस मामले में अब ताजा अपडेट ये है कि विकास गुप्ता जल्दी ही बिग बॉस-14 के घर में एंट्री करने वाले हैं। हालांकि ये एंट्री किस दिन करने वाले हैं, इस बात का तो खुलासा नहीं हुआ है लेकिन विकास का बिग बॉस हाउस का एंट्री अर्शी खान शाकिंग सरप्राइज होगा।
Recommended Video

विकास गुप्ता की घर में दोबारा एंट्री को लेकर टीवी क्रिटिक्स सलिल अरुण कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी है। सलिल अरुण कुमार ने ट्वीट कर लिखा है, विकास गुप्ता जल्द ही बिग बॉस-14 के घर में एंट्री करने वाले हैं। हालांकि सलिल अरुण कुमार ने यह नहीं बताया है कि विकास गुप्ता की एंट्री बतौर वाइल्ड कार्ड होने वाली है या वो चैलेंजर की भूमिका में ही आएंगे। हालांकि संभावना ये जताई जा रही है कि वो बतौर वाइल्ड कार्ड ही एंट्री लेंगे।
इधर वीकेंड के वार में शनिवार (19 दिसंबर) को सलमान खान ने अर्शी खान की जमकर क्लास लगाई। सलमान खान ने अर्शी खान को ये तक कहा कि अगर वो विकास गुप्ता की जगह होते और कोई उनकी मां पर जाता तो वो भी वैसा ही रिएक्ट करते, जैसा कि विकास गुप्ता ने किया। सलमान खान ने अर्शी को कहा कि वो इस शो में बहुत ही ज्यादा बदतमीज दिख रही हैं।
सलमान ने अर्शी खान से उन्हें हद में रहने और तमीज के दायरे में रहकर बात करने की सलाह दी है। सलमान ने चेतावनी दी है कि कोई भी इस शो में किसी भी कंटेस्टेंट के माता-पिता पर नहीं जाएगा और नहीं कोई गलत कमेंट करेगा।












Click it and Unblock the Notifications