Bigg Boss के घर में इस वजह से सलमान खान हुए परेशान, बना लिया था शो छोड़ने का मन

Bigg Boss 14 Update: बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान इस सीजन में कंटेस्टेंट्स की अजीबो-गरीब हरकतों से परेशान हो गए हैं। उनकी फ्रस्टेशन का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने रविवार को वीकेंड के वार पर शो छोड़ने तक की बात कह डाली। साथ ही साफ किया कि वो बिग बॉस के घर में वापस नहीं आना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने सिर्फ और सिर्फ कंटेस्टेंट्स के व्यवहार को जिम्मेदार ठहराया है।

लिमिट हो रही क्रॉस

लिमिट हो रही क्रॉस

सलमान के मुताबिक वो अब तक 11 सीजन को होस्ट कर चुके हैं। हर बार वो शो में खुलकर अपनी बात रखते हैं, लेकिन इस बार कंटेस्टेंट्स ने सारी लिमिट क्रॉस कर दी हैं। उनकी मां और घर के लोग पूछते हैं कि आखिर तुम ये सब कैसे हैंडल करते हो? उन्होंने आगे कहा कि शनिवार के शो के बाद उनका मन बदल गया था। उन्होंने सोचा कि वो अब इस शो में वापस नहीं आएंगे। इसके बावजूद वो शो में आए क्योंकि ये उनका काम है।

Recommended Video

    Bigg Boss 14: Salman Khan पहली बार हुए Rakhi sawant पर गुस्सा, जानें क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    क्लास लगाने पर नहीं होती खुशी

    क्लास लगाने पर नहीं होती खुशी

    सलमान ने बताया कि जब वो बिग बॉस के घर में किसी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हैं, तो लोग काफी खुश होते हैं। इसके अलावा उनको काफी ज्यादा कॉम्पलिमेंट भी मिलते हैं। लोग चाहते हैं कि वो गलती करने पर कंटेस्टेंट को फटकार लगाते रहें। सलमान के मुताबिक इससे लोगों का तो मंनोरंजन हो जाता है, लेकिन उनको ये सब बिल्कुल भी नहीं पसंद।

    राखी पर हुए थे नाराज

    राखी पर हुए थे नाराज

    शनिवार को वीकेंड के वार में सलमान खान राखी सावंत को थिएटर रूम में बुलाते हैं। जिसके बाद सलमान राखी से कहते हैं कि आप लोगों पर लांछन लगाती हो, उनके कैरेक्टर पे सवाल उठाती हो। राखी अपनी सफाई में कुछ बोलने की कोशिश करती हैं, लेकिन सलमान नहीं सुनते। इसके बाद उनका गुस्सा और ज्यादा हाई हो जाता है। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा आपको सपोर्ट किया, अगर ये एंटरटेनमेंट है तो हमको एंटरटेनमेंट नहीं चाहिए। अगर आप अपने आपको लाइन क्रॉस करने से नहीं रोक सकती हो तो ये शो छोड़कर आप इस वक्त जा सकती हैं, प्लीज इनके लिए दरवाजा खोल दीजिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+