निक्की को सबक सिखाने Bigg Boss हाउस के अंदर गए सलमान खान, साफ किया राखी सावंत का बिस्तर, देखें Video

निक्की को सबक सिखाने Bigg Boss हाउस के अंदर गए सलमान खान, साफ किया राखी सावंत का बिस्तर, देखें Video

Salman Khan Enters Bigg Boss 14 House To Clean Rakhi Sawant Bed: बिग बॉस 14 में रविवार (10 जनवरी) को दिखाए जाने वाले वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आ गया है। कलर्स चैनल द्वारा दिखाए गए एक प्रोमो वीडियो में दिख रहा है कि सलमान खान राखी सावंत का बिस्तर साफ करने के लिए घर के अंदर जाते हैं। सलमान खान ने ये कदम निक्ली तंबोली के जिद्दी बर्ताव को लेकर उठाया है। निक्की तंबोली ने पिछले कई दिनों से राखी सावंत के बिस्तर की सफाई करने से मना कर दिया था।

Salman Khan

शो के होस्ट सलमान खान ने जब निक्की से कई बार पूछा कि क्या वो (निक्की) अपनी घर की ड्यूटी के तहत भी राखी सावंत के बिस्तर को नहीं बना सकती? जिसके जवाब में निक्की ने कहा- मुझे नहीं बनाना है सर। जिसपर सलमान कहते हैं, आपको नहीं करना...कोई बात नहीं मैं आता हूं उधर। इतना बोलकर सलमान खान बिग बॉस हाउस में एंटर करते हैं। जिसके बाद बेडरूम को लॉक कर दिया जाता है। सलमान खान उस दौरान मास्क और हाथों पर दस्ताने पहनक राखी सावंत का बिस्तर सही करते हैं।

सलमान खान बोले- कोई भी काम छोटा नहीं होता

इस दौरान अली और राखी, निक्की सहित सारे घरवाले मना करते हैं कि सलमान सर आप मत कीजिए...जिसका सलमान खान जवाब देते हैं कि क्यों छोड़ दें। वीडियो में सलमान खाल बेडशीट से लेकर कम्बल फोल्ड करते हुए बिग बॉस हाउस में दिख रहे हैं। इस दौरान सलमान खान राखी से पूछते भी हैं कि राखी ठीक है ना? वीडियो के अंत में सभी घरवालों से सलमान खान कहते हैं कि कोई भी काम छोटा नहीं होता है।

राखी और निक्की में इस हफ्ते हुई जमकर लड़ाई

बता दें कि राखी सावंत और निक्की तंबोली की घर में कुछ खास नहीं बनती है। दोनों की आपस में कई बार कहासुनी भी हुई है। बीते हफ्ते निक्की ने राखी का बेड साफ करने से मना कर दिया था। जिसके बाद राखी ने भी कहा था कि निक्की की ड्यूटी है बेडरूम की सफाई करना....इसलिए वो भी अपने बिस्तर को साफ नहीं करेंगी। दोनों के बीच कई बार इस मामले पर बहस भी हुई है।

Bigg Boss 13 में भी सलमान ने की थी घर की सफाई

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब सलमान खान घर में गंदगी देखकर सफाई करने के लिए एंटर हुए हों। Bigg Boss 13 में भी सलमान खान घर के अंदर गए थे और किचन एरिया में बर्तन, फ्रीज से लेकर बाथरूम तक की सफाई की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+