Bigg Boss 14: एजाज खान और पवित्रा हुए रोमांटिक, 'दो दिल मिल रहे हैं' वाला घर के अंदर का माहौल

Bigg Boss 14: एजाज खान और पवित्रा हुए रोमांटिक, 'दो दिल मिल रहे हैं' वाला घर के अंदर का माहौल

मुंबई: Bigg Boss 14: बिग बॉस के हाउस में हर बार एक ऐसा कपल बन ही जाता है, जो सुर्खियों में जाता है। बिग बॉस 14 में वो जोड़ी एजाज खान और पवित्रा पूनिया की बनती दिख रही है। (Eijaz Khan and Pavitra Punia get romantic) दोनों के बीच शुरुआत से झगड़ा, प्यार और रोमांस देखने को मिला है। पिछले हफ्ते से एजाज और पवित्रा का बिग बॉस हाउस में रोमांटिक अंदाज भी दिख रहा है। दोनों एक-दूसरे को कई बार किस और गले मिलते देख गए हैं। एजाज को तो ये तक कहते सुना गया है कि वह तो पवित्रा को अपने साथ बाहर ही लेकर जाएंगे। एजाज पवित्रा से ये भी पूछते दिख हैं कि क्या वो सच में सिंगल है ना? जिसपर पवित्रा ने हामी भरी है।

एजाज ने पवित्रा को किया किस

एजाज ने पवित्रा को किया किस

बिग बॉस 14 की पिछली रात की दिवाली स्पेशल वीकेंड का वार में सभी कंटेस्टेंस के लिए उनके घरवालों ने गिफ्ट भेजे। टास्क की शर्तों की वजह से एजाज ने खुद गिफ्त लेने से मना किया था। एजाज का ये बलिदान पवित्रा के दिल को छू गया। जिसके बाद पवित्रा एजाज से बात करने जाती हैं, तो उसी दौरान एजाज उनको गाल पर किस करते हैं।

हालांकि एजाज ने किस पवित्रा के कहने पर किया। शुक्रवार के एपिसोड में एजाज ने पवित्रा को कहा था कि वो कोई भी ऐसा काम नहीं करेंगे, जिससे उनको शो के दौरान अनकम्फर्टेबल हो। एजाज ने साफ-साफ कहा था कि वो पवित्रा को किस नहीं करेंगे और ना ही टच करेंगे।

जब एजाज ने कहा- पवित्रा को मैं साथ बांधकर ले जाऊंगा

जब एजाज ने कहा- पवित्रा को मैं साथ बांधकर ले जाऊंगा

पवित्रा पुनिया और एजाज खान के बीच शो में नजदीकियां बढ़ती हुई पिछले 3 एपिसोड से दिख रही हैं। एजाज खान ने तो इस बात को कुबूल कर लिया है कि उन्हें पवित्रा से प्यार हो गया है।

शुक्रवार के एपिसोड में एजाज पवित्रा को खाना बनाते हुए बैठकर देख रहे थे। इसी दौरान अली गोनी उनसे पूछते हैं कि आपको उसको ऐसे क्यों देख रहे हैं?... जवाब में एजाज कहते हैं- 'लग गई' मैं इसे साथ बांधकर ले जाऊंगा यहां से बाहर। एजाज उसी दौरान अली को बताते हैं कि उनके दिल में पवित्रा के लिए फीलिंग शुरू हो गई हैं।

पवित्रा से एजाज बोले, बाहर अब्बा से मिलवाउंगा

पवित्रा से एजाज बोले, बाहर अब्बा से मिलवाउंगा

गुरुवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में भी पवित्रा और एजाज में रोमांस करते दिखते हैं। इसी बीच बातों-बातों में पवित्रा एजाज को बोलती हैं, उन्हें हमेशा कमिटमेंट का डर होता है। जिसके बाद एजाज ने पवित्रा से कहा, तू चिंता मत कर मैं यहां से बाहर निकलते ही तुझे अपने अब्बा से मिलवाउंगा और वे हमारे रिश्ते को कबूल करेंगे।

हालांकि एजाज पवित्रा का ये लव एंगल कब फाइट में बदल जाए, इसपर कुछ नहीं कहा जा सकता है...क्योंकि बिग बॉस के घर में हर घंटे, हर दिन लोगों के रिश्ते और उनकी प्रायोरिटी भी बदलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+