Bigg Boss 13: फिनाले से पहले बिग बॉस में बड़ा ट्विस्ट, शो से बाहर हुई ये कंटेस्टेंट

मुंबई। बिग बॉग सीजन 13 (Bigg Boss 13) काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। ये उतार चढ़ाव फिनाले से पहले भी जारी है। पहले खबर आई कि पारस छाबड़ा शो से बाहर हो गए हैं। और खबर आ रही है कि शो से आरती सिंह भी बाहर हो गई हैं। इसका मतलब ये कि शो के टॉप चार कंटेस्टेंट अब सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, रश्मि देसाई और शेहनाज गिल हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिनाले से ठीक पहले आरती का शो से एविक्शन हो गया है।

आरती को मिली नई पहचान

आरती को मिली नई पहचान

बता दें आरती कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन हैं। शो की शुरुआत में आरती का कहना था कि वह जल्द ही शो से बाहर हो जाएंगी। लेकिन वो आखिर तक शो में टिकी रही हैं। हालांकि आरती के शो से बाहर होने की कोई आधिकारिक घोषणा तो अभी नहीं हुई है। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस सीजन 13 के एक फैन पेज ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि आरती का शो में सफर फिनाले से ठीक पहले समाप्त हो गया है।

काफी लंबा चला सीजन 13

काफी लंबा चला सीजन 13

बता दें बाकी सभी सीजन के मुकाबले सीजन 13 को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। साथ ही बिग बॉस का सीजन 13 काफी लंबा भी चला है। सितंबर 2019 में शुरू हुआ यह रिएलिटी शो करीब पांच महीने बाद खत्‍म होने जा रहा है। ऐसे में शो के विनर को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। अगर आरती सच में बाहर हुई हैं, तो सिद्धार्थ शुक्‍ला, आसिम रियाज, रश्‍म‍ि देसाई और शहनाज गिल में से कोई एक ही 'बिग बॉस' का विजेता बनेगा।

पारस ने छोड़ा शो

पारस ने छोड़ा शो

इससे पहले पारस छाबड़ा की शो से बाहर होने की खबरें आईं। कहा गया कि उनका बिग बॉस के घर में सफर फिनाले से पहले ही समाप्त हो गया है। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, पारस छाबड़ा 10 लाख रुपये लेकर शो से बाहर हो गए हैं। हर सीजन की तरह इस बार भी बिग बॉस के घर में पैसों का एक बैग लाया गया और सभी कंटेस्टेंट को मौका दिया गया कि अगर वो चाहें तो ये रकम लेकर शो से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में पारस छाबड़ा आगे आए और उन्होंने ये रकम लेकर शो से निकलना बेहतर समझा। वह 10 लाख रुपये के साथ फिनाले से बाहर हो गए।

पहले आसिम के बाहर होने की थी खबर

पहले आसिम के बाहर होने की थी खबर

इससे पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि आसिम रियाज ने ये पैसे लेकर शो छोड़ने का फैसला किया है, लेकिन उनकी टीम ने ऐसी सभी अटकलों को खारिज कर दिया और कहा कि ये पैसे आसिम नहीं बल्कि पारस छाबड़ा ने ले लिए हैं। अब पारस ने फिनाले से ठीक पहले शो छोड़ने का फैसला क्यों लिया, ये बताना तो मुश्किल है। लेकिन कुछ दिन पहले ही शो में उनके सबसे करीब रहीं माहिरा शर्मा शो से बाहर हो गई थीं।

जबरदस्त रही आरती सिंह की जर्नी

जबरदस्त रही आरती सिंह की जर्नी

घर में आरती की जर्नी काफी शानदार रही है। जहां तक वह पहुंची हैं, इसकी उम्मीद दर्शकों के साथ-साथ खुद उन्हें भी नहीं थी। शो में आने से पहले वह गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन के नाम से जानी जाती थीं। लेकिन आज बिग बॉस की वजह से उन्हें अलग पहचान मिली है। लोग आरती सिंह को उनके नाम से जानने लगे हैं। आरती सिंह की इसी जर्नी को बिग बॉस में दिखाया भी गया है।

सलमान ने की थी तारीफ

सलमान ने की थी तारीफ

शो में एक वक्त पर ऐसा लगने लगा था कि वह गेम में काफी पीछे हो गई हैं। लेकिन फिर उन्होंने अपने आपको बदला। इसके बाद चाहे कोई भी मिर्ची खाने वाला टास्क हो या फिर बाल कटवाने वाला, वह हर किसी में कमाल करने लगीं। शो के होस्ट सलमान खान ने एक एपिसोड में उनकी तारीफ करते हुए कहा भी था कि इस घर में सबसे सही आरती खेल रही हैं।

प्राइज मनी हुई दोगुनी

प्राइज मनी हुई दोगुनी

इससे पहले खबर आई थी कि बिग बॉस 13 की प्राइज मनी को दोगुना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सीजन-13 में प्राइज मनी को 50 लाख से बढ़ाकर सीधे 1 करोड़ रुपये कर दिया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बातें सामने आ रही हैं। अगर ये बात सच निकली तो जो भी बिग बॉस का विजेता बनेगा, वह एक झटके में करोड़पति जरूर बन जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+