Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bigg Boss फेम आसिम रियाज पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, घुटने और पीठ में आई चोट, देखें Video

मुंबई । 'बिग बॉस 13' के चर्चित प्रतियोगी में से एक रहे मॉडल आसिम रियाज पर बुधवार को कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया ,जिसमें उनको काफी चोटें आई हैं, रियाज के साथ ये घटना तब घटी, जब वह घर के बाहर साइकिलिंग कर रहे थे, इस हादसे की जानकारी खुद आसिम रियाज ने एक वीडियो के जरिए दी है, आसिम का वीडियो को इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने शेयर किया है।

आसिम रियाज पर सड़क पर हुआ हमला

आसिम रियाज पर सड़क पर हुआ हमला

इस वीडियो में आसिम बता रहे हैं कि जब वो घर के बाहर कल दस बजे साइकिलिंग कर रहे हैं, उस दौरान बाइक में सवार कुछ अनजान लोगों ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी, वो गिर पड़े, उनके घुटने, हाथ और पीठ पर चोटें आई हैं, आसिम ने कहा है कि वो हमला करने वाले को पहचानते नहीं हैं।

आसिम रियाज के फैंस परेशान

हालांकि आसिम रियाज ने वीडियो में ये नहीं बताया है कि उन्होंने इस बारे में पुलिस में शिकायत की है या नहीं, आसिम का ये वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस काफी चितिंत हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए Get Well Soon लिख रहे हैं।

असीम रियाज मूल रूप से कश्मीर से हैं

असीम रियाज मूल रूप से कश्मीर से हैं

गौरतलब है कि पेशे से मॉडल असीम रियाज मूल रूप से कश्मीर से हैं , जो फिलहाल काफी समय से मुंबई में रह रहे हैं। असीम रियाज के इंस्टाग्राम पर ऐसे कई फोटोज हैं जिसमें वो अपनी शानदार बॉडी दिखा रहे हैं। असीम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वो कई फैशन शोज में नजर आ चुके हैं।

आसिम रियाज की हार पर मचा था बवाल

आसिम रियाज की हार पर मचा था बवाल

मालूम हो कि 'बिग बॉस 13' के चर्चित प्रतियोगी रहे आसिम रियाज की हार लोगों को पची नहीं थी, उन्होंने 'बिग बॉस 13' के आयोजकों पर सिद्धार्थ शुक्ला को जबरदस्ती विजयी बनाने का आरोप लगाया था, बवाल जब काफी बढ़ गया तब आसिम ने इस बहस को ही सीधे तौर पर खारिज करते हुए कहा था कि ये सारी बातें कोरी बकवास है, कुछ भी ऐसा नहीं है, फिक्स कुछ भी नहीं होता...दर्शकों के प्यार की वजह से मैं यहां तक पहुंचा हूं और वो (सिद्धार्थ) भी जीता है, इसलिए फिक्स कुछ नहीं है...यही सच है, जो है सामने है, आप लोग मुझे प्यार करते हैं और मेरे लिए लड़ रहे हैं, यही मेरे लिए बहुत है लेकिन शो फिक्स नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+