क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

बिग-बॉस कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता जिस्मफरोशी में गिरफ्तार, होटल के कमरे में थी

Google Oneindia News

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को गोरेगांव में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां के एक पांच सितारा होटल में जिस्मफरोशी का ये धंधा चल रहा था। पुलिस ने यहां से दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक संघर्षरत रिचा सिंह और दूसरी मॉडल अमृता धनोआ है। अमृता धनोआ बिग बॉस-13 में कंटेस्टेंट अरहान खान की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। 32 साल की अमृता धनोआ और 26 साल की रिचा सिंह को पुलिस ने मझगांव कोर्ट में पेश किया है।

अरहान पर लगाए थे कई आरोप

अरहान पर लगाए थे कई आरोप

बिग बॉस-13 में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचने के बाद अरहान खान पर अमृता धनोआ ने कई आरोप लगाए थे। अमृता ने कहा था कि वो अरहान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रही हैं लेकिन उसने उन्हें धोखा दिया। जिसके बाद से अमृता पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में भी बनी हुई थीं। अब उनको सैक्स रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अरहान पर लगाया फंसाने का आरोप

अरहान पर लगाया फंसाने का आरोप

ये भी बताया गया है कि जब पुलिस अमृता को होटल से पुलिस स्टेशन ले जा रही थी तो उसने इसे एक साजिश बताया। अमृता ने कहा कि उसे अरहान फंसा रहा है। ये एक सामान्य पार्टी थी। पुलिस ने अमृता और दूसरी लड़की पर भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (3), 34 और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 4,5 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

 ऐसे की गिरफ्तारी

ऐसे की गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे होटल में छापा मारा। पुलिस ने बताया कि उन्हें इस होटल में सेक्स रैकेट चलने के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने टीम से ही एक सदस्य को ग्राहक बनाकर भेजा और फिर छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि पैसे के लेनदेन के वक्त इन दोनों को पकड़ा गया।

मुंबई: पोश इलाके के फाइव स्टार होटल में चल रहा था सेक्स रैकेटमुंबई: पोश इलाके के फाइव स्टार होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट

Comments
English summary
Bigg Boss 13 Arhaan Khan ex girlfriend Amrita Dhanao arrested in a sex racket
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X