Bigg Boss 12 की Winner दीपिका को सिरफिरे फैन ने दी तेजाब फेंकने की धमकी, जानिए वजह
नई दिल्ली। टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और Bigg Boss 12 की विनर रहीं दीपिका कक्कड़ को एक फैन ने तेजाब फेंकने की धमकी दी है। 'बिग बॉस 12' में जिस तरह से उनका प्रदर्शन रहा और वो विजेता बनीं, उसके बाद दीपिका की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। ट्विटर पर जमकर उनके फैन्स ने उनकी सराहना की और उनके विजेता बनने पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो दीपिका के विनर बनने को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इन फैंस के मुताबिक बिग बॉस 12 का विनर श्रीसंत को होना चाहिए था। इसी को लेकर दीपिका को ट्विटर पर एक सिरफिरे फैन ने तेजाब फेंकने की धमकी दी है।
विनर बनने पर दीपिका कक्कड़ को दी धमकी
जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक फैन ने दीपिका कक्कड़ पर तेजाब फेंकने की धमकी दे डाली है। दीपिका ने ट्विटर के जरिये धमकी देने वाले शख्स का ट्वीट मुंबई पुलिस को टैग करते हुए उस पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। दरअसल बिग बॉस 12 में दीपिका के विनर बनने के बाद श्रीसंत के फैन्स काफी दुखी हैं, लेकिन जिस तरह से ये मामला सामने आया है, वो बेहद चौंकाने वाला है। फिलहाल दीपिका के साथ-साथ उनके फैन्स ने भी तुरंत मुंबई पुलिस को टैग करते हुए पूरे मामले में तुरंत एक्शन लेने की बात कही है।

बिग बॉस 12 में हिट हुई श्रीसंत-दीपिका की भाई-बहन की जोड़ी
दरअसल बिग बॉस 12 में दीपिका और श्रीसंत के बीच अच्छा बॉन्ड देखने को मिला था। दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता बन गया और दीपिका-श्रीसंत दोनों ने खुद भी इस रिश्ते पर काफी खुशी जताई। फैन्स ने उनके भाई-बहन की जोड़ी को जमकर सराहा। फाइनल में भी दीपिका और श्रीसंत ही टॉप पर रहे, हालांकि दीपिका बिग बॉस 12 की विनर बनीं, वहीं श्रीसंत फर्स्ट रनरअप रहे। दीपिका के विजेता बनने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने 'बिग बॉस 12' में उनके कूल बर्ताव और हर टास्क को ठीक ढंग से संभालने की तारीफ की।
दीपिका के विनर बनने पर शिल्पा ने किया था ये ट्वीट
हालांकि एक वर्ग ऐसा भी था जिनका मानना था कि दीपिका नहीं बल्कि श्रीसंत को इस शो का विजेता होना चाहिए था। बिग बॉस 12 के फिनाले के बाद शो की पूर्व कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने भी एक ट्वीट कर लिखा था, 'आजकल सभी प्रोडक्ट बनावटी आते हैं। यहां तक मक्खी मारने के भी। सुना है शो के मेकर्स ने भी मिलावटी प्रोडक्ट को प्रमोट करना शुरू कर दिया। मक्खी पूरा सीजन भुनभुनाती रही। आखिर में मक्खी जीत गई इसलिए ट्विटर पर #Makkhi winner zindabaad ट्रेंड कर रहा।'

शिल्पा को दीपिका ने दिया था ये जवाब
शिल्पा शिंदे के इस ट्वीट की जानकारी जब दीपिका को हुई तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा था, 'मुझे नहीं पता कि शिल्पा मेरे बारे में ऐसा क्यों कह रही हैं? मैंने तो बिग बॉस सीजन 11 में उन्हें समर्थन दिया था। शायद शिल्पा को मेरा गेम अच्छा नहीं लगा होगा। उन्हें मैं फेक लगती हूं ये उनका विचार है। मैं हर किसी की राय का सम्मान करती हूं।'












Click it and Unblock the Notifications