बिग बॉस के घर में भूत! सोमी खान ने सौरभ पटेल को सुनाई आपबीती
बिग बॉस के बारहवें सीजन को शुरू हुए एक महीना होने को आया है। हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस में एक के बाद एक धमाके और खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में शो की कंटेस्टेंट सोमी खान ने ऐसा खुसासा किया है, जिससे दर्शक भी हैरान हैं।

नई दिल्ली। बिग बॉस के बारहवें सीजन को शुरू हुए एक महीना होने को आया है। हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस में एक के बाद एक धमाके और खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में शो की कंटेस्टेंट सोमी खान ने ऐसा खुसासा किया है, जिससे दर्शक भी हैरान हैं। सोमी का कहना है कि बिग बॉस के घर में भूत है और उन्हें इसका अहसास कई बार हुआ है। उन्होंने ये बात साथी कंटेस्टेंट सौरभ पटेल से कहीं।

सोमी खान को घर में हुआ भूत का एहसास
बिग बॉस 12 में जोड़ी में आईं सोमी खान ने घर में भूत होने का दावा कर दर्शकों को भी डरा दिया है। सोमी खान ने साथी कंटेस्टेंट सौरभ पटेल को बताया कि उन्हें कई बार घर में किसी अदृश्य के होने का एहसास हुआ है। सोमी ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि कोई उनका पीछा कर रहा है। 'रात में कई बार मेरी नींद खुली है और ऐसा लगता है कि किसी फोर्स ने जगाया है। मैं अपनी बहन सबा को जोर से पकड़ लेती हूं और चद्दर में अपना मुंह छिपा लेती हूं।'

घर में शुरू से ही सोमी को लग रहा है अजीब
सोमी बताती हैं कि हैं वो जब से घर में आई हैं, तभी से उन्हें ये अदृश्य शक्तियों का एहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के मजाक बनाने के डर से उन्होंने इसके बारे में अभी तक किसी को नहीं बताया है। बात करें बिग बॉस की तो हाल ही में हुए कुछ ट्विस्ट से घर के हालात ही बदल गए हैं। एलिमिनेशन राउंड में घर से बेघर किए गए अनूप जलोटा और श्रीसंत को सीक्रेट रूम भेज दिया गया है।

सीक्रेट रूम से बिग बॉस में आया बड़ा ट्विस्ट
सीक्रेट रूम जाते ही उन्हें घरवालों के बदले हुए रंग देखने को मिल रहे हैं। जलोटा के बाहर निकलते ही उनकी पार्टनर जसलीन माथरू की घर में किसी और से नजदीकियां बढ़ने लग गई हैं। जसलीन और शिवाशीष जलोटा के जाने के बाद से एक-दूसरे के काफी नजदीक आने लगे, जिसे देखकर अनूप जलोटा खुद हैरान रह गए।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications