तीन शादी कर चुके भजन सम्राट अनूप जलोटा को हुआ 37 साल छोटी शिष्या से प्यार, लोगों ने उड़ाया मजाक

नई दिल्ली। टीवी का मशहूर लेकिन विवादित शो 'बिगबॉस' का 12वां सीजन 16 सितंबर से शुरू हो गया है और शुरू होते ही ये चर्चाओं के केंद्र में हैं, वजह इस बार शो को होस्ट सलमान खान नहीं बल्कि शो के प्रतिभागी और भजन सम्राट के तमगे से नवाजे जाने वाले अनूप जलोटा हैं, जिन्होंने शो के पहले ही दिन आकर सार्वजनिक रूप से ये बात कबूली की, वो अपने से 37 साल छोटी शिष्या जसलीन मथारु ( 28 वर्ष) के साथ रिलेशनशिप में हैं।

अनूप और जसलीन साढ़े तीन से साल रिलेशनशिप में हैं

अनूप और जसलीन साढ़े तीन से साल रिलेशनशिप में हैं

अनूप और जसलीन ने कबूला कि वो साढ़े तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जसलीन, जो कि एक गायिका और अभिनेत्री हैं, ने कहा कि अनूप उन्हें बेइंतहा चाहते हैं और उनके बिना एक पल नहीं रह पाते हैं। दोनों के इस खुलासे को सुनकर खुद शो के होस्ट सलमान खान भी एक बार हिल गए जबकि सोशल मीडिया पर अनूप जलोटा जमकर ट्रोल हो गए। लोगों ने अनूप-जसलीन की प्रेम-कहानी का जमकर मजाक उड़ाया है और दोनों के नाम पर काफी फनी मैसेज किए।

लोगों ने उड़ाया अनूप जलोटा का जमकर मजाक

आपको बता दें कि 'ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन' जैसे भजन को गाकर लोगों के दिलों में एक सादगी भरी छवि बनाने वाले 65 साल के अनूप जलोटा ने निजी जीवन में तीन शादियां की थीं और उनकी पहली पत्नी सोनाली भी उनकी शिष्या ही थीं, दोनों ने साथ में मिलकर कई म्यूजिक शो भी किए थे लेकिन वक्त बीतने के बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गईं और दोनों का तलाक हो गयाा, बाद में सोनाली ने सिंगर रूप कुमार राठौर से शादी कर ली।

एक बेटे के पिता हैं अनूप जलोटा

इसके बाद अनूप जलोटा ने दूसरी शादी बिना भाटिया से घरवालों के कहने पर की लेकिन ये अरेंज मैरज भी तलाक की दहलीज पर टूट गई। इसके बाद अनूप जलोटा के जीवन में, देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की भतीजीं, मेधा गुजराल की एंट्री हुई, दोनों ने शादी करने का फैसला किया लेकिन साल 2014 में मेधा का लीवर फेल्‍योर के कारण निधन हो गया। अनूप और मेधा की शादी से एक बेटा है, जिसका नाम आर्यमान जलोटा है।

बिग बॉस के घर में मिलेगी खुल्लम-खुल्ला प्यार करने की आजादी

इसके कुछ वक्त बात ही अनूप जलोटा, की मुलाकात जसलीन से हुई, जो प्यार में बदल गईं। जसलीन ने कहा कि मुझसे ज्यादा अनूप उनके लिए बेकरार रहते हैं, अगर मैं इन्हें फोन ना करूं तो ये खुद दस बार फोन करते हैं, हमें घरवालों से छुपकर मिलना पड़ता है लेकिन अब बिग बॉस में हम खुल्लम-खुल्ला प्यार कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+