Bigg Boss 12: जसलीन से अफेयर पर अनूप जलोटा की Ex-Wife ने तोड़ी चुप्पी, कभी भागकर की थी शादी
Recommended Video

मुंबई। कलर्स के विवादित लेकिन मशहूर शो 'बिग बॉस' का सीजन 12 अपने पूरे शबाब पर है, शो के पहले दिन से लेकर अब तक भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी प्रेमिका ( शिष्या) जसलीन मथारू का जलवा बरकरार है। दोनी ही जोड़ियों की चर्चा इस वक्त सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर हो रही है।

Ex वाइफ ने जसलीन से अनूप जलोटा के रिलेशनशिप पर कही बड़ी बात
कुछ यूजर्स ने जहां अनूप-जसलीन की जोड़ी पर फनी कमेंट किए हैं वहीं कुछ लोगों के लिए ये रिश्ता पचाना काफी मुश्किल हो रहा है। फिलहाल अब इस मामले पर प्रतिक्रिया अनूप जलोटा की एक्स वाइफ सोनाली राठौड़ की आई हैं, जिनसे जब इस रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं अब अनूप [पूर्व-पति] के बारे में क्यों सोचूंगी? मैं उस रिश्ते से काफी आगे बढ़ चुकी हूं, और अपनी जिंदगी में काफी खुश भी हूं, हालांकि सोनाली ने कहा कि मैं अनूप को उनके आने वाले समय के लिए अपनी शुभकामना देती हूं।

अनूप जलोटा की पहली पत्नी सोनाली ही थीं
आपको बता दें कि अनूप जलोटा की पहली पत्नी सोनाली ही थीं, वो भी कभी उनकी शिष्या थीं, संगीत सीखते-सीखते सोनाली को अनूप से प्रेम हो गया था, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया लेकिन सोनाली गुजराती थी इसलिए अनूप के घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं हुए।

दोनों ने भागकर शादी की थी
घरवालों की मंजूरी नहीं मिलने पर दोनों ने भागकर शादी की थी लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद दी दोनों की राहें अलग हो गईं और दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद ,सोनाली ने मशहूर सिंगर रूप कुमार राठौड़ से शादी कर ली थी। गौरतलब है कि अनूप जलोटा ने तीन शादियां की हैं।

बीना भाटिया से दूसरी शादी की
सोनाली के बाद अनूप ने बीना भाटिया से दूसरी शादी की, यह अरेंज मैरिज थी लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चली और तलाक हो गया। फिर उन्होंने तीसरी शादी मेधा गुजराल से की थी, जो कि पूर्व पीएम आईके गुजराल की भतीजी थीं, लीवर खराब होने के चलते मेधा की 2014 में मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications