बॉलीवुड को एक और झटका, मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन
मुंबई। बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका लगा है। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार देर रात को निधन हो गया। देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन हो गया। सरोज खान पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। 20 जून को ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन शुक्रवार देर रात करीब 1 बजकर 52 मिनट पर कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई।
Recommended Video
नहीं रहीं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान
71 साल की उम्र में ही बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। शुक्रवार देर रात उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई। पिछले कई दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थीं। आज मुंबई के मलाड कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा । बॉलीवुड हस्तियां सरोज खान के निधन से दुखी है। सरोज खान ने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया, लेकिन अब वो हमेशा-हमेशा के लिए सबको छोड़कर चली गईं।
2000 से अधिक गानों को किया कोरियोग्राफ
आपको
बता
दें
कि
सरोज
खान
ने
2000
से
अधिक
बॉलीवुड
गानों
को
कोरियोग्राफ
किया।
वो
4
दशक
से
अधिक
समय
से
बॉलीवुड
में
काम
कर
चुकीं
हैं।
22
नवंबर
1948
को
जन्मीं
सरोज
खान
बॉलीवुड
के
बड़े
नामों
में
शुमार
है।
हालांकि
पिछले
कुछ
सालों
से
वो
अपनी
खराब
तबीयत
की
वजह
से
बॉलीवुड
से
दूर
थी।
साल
2019
में
उन्होंने
एक
बार
फिर
से
वापसी
की
थी
और
माधुरी
दीक्षित
की
फिल्म
कलंक
और
कंगना
रनौत
की
फिल्म
मणिकर्णिकाः
द
क्वीन
ऑफ
झांसी
के
गाने
को
कोरियाग्राफ
किया
था।
3 बार मिला नेशनल अवार्ड
सरोज खान ने महज तीन साल की उम्र से ही डांस करना शुरू कर दिया था। साल 1947 में उन्होंने बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर इंट्री की। उन्होंने दो हजार से ज्यादा गानों में अपनी कोरियोग्राफी का हुनर दिखाया। उन्हें उनकी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। उन्हें फिल्म तेजाब के सदाबहार गाने ' एक-दो तीन' गाने की कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवार्ड से नवाजा गया। साल 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' के गाने 'ये इश्क हाये' के लिए भी उन्हें नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था।