क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

बॉलीवुड को एक और झटका, मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन

Google Oneindia News

मुंबई। बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका लगा है। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार देर रात को निधन हो गया। देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन हो गया। सरोज खान पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। 20 जून को ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन शुक्रवार देर रात करीब 1 बजकर 52 मिनट पर कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई।

Recommended Video

Saroj Khan के निधन से Bollywood में शोक की लहर, कलाकारों ने Post शेयर कर जताया दुख | वनइंडिया हिंदी
 नहीं रहीं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान

नहीं रहीं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान

71 साल की उम्र में ही बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। शुक्रवार देर रात उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई। पिछले कई दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थीं। आज मुंबई के मलाड कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा । बॉलीवुड हस्तियां सरोज खान के निधन से दुखी है। सरोज खान ने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया, लेकिन अब वो हमेशा-हमेशा के लिए सबको छोड़कर चली गईं।

 2000 से अधिक गानों को किया कोरियोग्राफ

2000 से अधिक गानों को किया कोरियोग्राफ


आपको बता दें कि सरोज खान ने 2000 से अधिक बॉलीवुड गानों को कोरियोग्राफ किया। वो 4 दशक से अधिक समय से बॉलीवुड में काम कर चुकीं हैं। 22 नवंबर 1948 को जन्मीं सरोज खान बॉलीवुड के बड़े नामों में शुमार है। हालांकि पिछले कुछ सालों से वो अपनी खराब तबीयत की वजह से बॉलीवुड से दूर थी। साल 2019 में उन्होंने एक बार फिर से वापसी की थी और माधुरी दीक्षित की फिल्म कलंक और कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी के गाने को कोरियाग्राफ किया था।

 3 बार मिला नेशनल अवार्ड

3 बार मिला नेशनल अवार्ड

सरोज खान ने महज तीन साल की उम्र से ही डांस करना शुरू कर दिया था। साल 1947 में उन्होंने बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर इंट्री की। उन्होंने दो हजार से ज्यादा गानों में अपनी कोरियोग्राफी का हुनर दिखाया। उन्हें उनकी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। उन्हें फिल्म तेजाब के सदाबहार गाने ' एक-दो तीन' गाने की कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवार्ड से नवाजा गया। साल 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' के गाने 'ये इश्क हाये' के लिए भी उन्हें नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शेखर कपूर के इस ट्वीट ने मचाई हलचल, लिखा-जानता हूं उन लोगों के बारे में...

Comments
English summary
Big Shock For Bollywood: Ace Choreographer saroj khan died due to cardiac arrest.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X