नए नोट के रंग छोड़ने पर केंद्र सरकार ने किया बड़ा खुलासा
केंद्र सरकार ने 2000 रुपए की नोट के रंग छोड़ने की खबर पर किया बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर नोट के रंग छोड़ने की खबरों पर दिया जवाब
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर 2000 रुपए के नए नोट के रंग छोड़ने की खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है। लोग दावा कर रहे हैं कि इस नोट की गुणवत्ता काफी खराब है और यह रंग छोड़ रही है।

नोट बैन के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये फर्जी मैसेज
कुछ लोगों ने जहां नोट को काटकर इसके भीतर चिप को ढूंढने की कोशिश की तो अब लोग नोट को पानी में भिगाकर उसका वााटर टेस्ट कर रहे हैं। लेकिन अगर आप भी सोच रहे हैं कि पानी में नोट डालने पर अगर वह रंग छोड़ रहा है तो यह गलत है, तो आपको एक बार फिर से सोचने की जरूरत है।
नोट बदलने गई लड़की को आया गुस्सा, भीड़ के सामने उतारे कपड़े
पुराने और नए नोट की स्याही एक ही है
इकोनॉमिक अफेयर सेक्रेटरी शक्तिकांत दास ने आज अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जिस इंक का इस्तेमाल नए नोट की छपाई में किया गया है वही स्याही पुरानी नोट की छपाई में भी किया गया है।
500 और 2000 रुपए के नोट के बारे में बड़ा खुलासा किया अधिकारी ने
अगर रंग ना छोड़े नोट तो जाली नोट है
शक्तिकांतदास ने कहा कि अगर नोट रंग नहीं छोड़ती है तो वह नोट जाली है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही किसी भी अफवाह पर नहीं जाए।
सोशल मीडिया पर अफवाह से सावधान रहें
शक्तिकांत ने इसके साथ ही कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर यह खबर फैला रहे हैं कि ट्रेड यूनियन और तमाम संगठन हड़ताल पर जा रहे हैं वह गलत है। जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है अगर आप उसे बड़ा करके देखेंगे तो वह 1915 की है।












Click it and Unblock the Notifications