क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

हिंद महासागर में बढ़ी चीन की गतिविधि, हर वक्त मौजूद रहते हैं 6-8 नौसेना के जहाज- नौसेना प्रमुख

Google Oneindia News

नई दिल्ली। हिंद महासागर में पिछले दस साल से चीनी नौसेना लगातार अपनी उपस्थिति बनाए हुए है। भारतीय नौसेना के चीफ एडमिरल सुनील लांबा ने बताया कि वर्ष 2008 से लगातार चीनी नौसेना हिंद महासागर में उपस्थित है। वह यहां समुद्री लूट से रक्षा के नाम पर चीन की नौसेना की पिछले कई सालों से स्थायी मौजूदगी है। एडमिरल लांबा ने बताया कि दो साल पहले चीन ने अपना पहला विदेशी अड्डा जिबूती में स्थापित किया। इस नौसेना की तैनाती की लक्ष्य व्यापार की रक्षा करना बताया गया है। यही नहीं चीन ने समुद्री लूट के खिलाफ अपनी पनडुब्बियां तैनात की हैं। लेकिन इस काम के लिए पनडुब्बियों का इस्तेमाल भारतीय सीमा के भीतर नहीं किया जा सकता है।

lanba

एडमिरल लांबा ने बताया कि चीनी नौसेना ने अपनी क्षमता को बढ़ाने के लिए पिछले पांच साल में 80 नए नौसैनिक जहाज अपने बेड़े में शामिल किए हैं और चीनी नौसेना काफी लंबे समय तक यहां टिकी रहेगी। जिस तरह से हिंद महासागर में चीन लगातार आक्रामक रुख अपनाए है, ऐसे समय में लांबा का यह बयान काफी अहम है। अमेरिका, जापान, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नौसेना के अधिकारियों के साथ रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेते हुए लांबा ने कहा कि पिछले 200 वर्षों में किसी भी देश की नौसेना ने चीन की तुलना में विकास नहीं किया है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि चीन की सैन्य क्षमता काफी बेहतर है और वह अपने सुरक्षाबलों के आधुनिकीकरण पर काफी व्यय कर रहा है।

एडमिरल लांबा ने कहा कि मुझे इस बात को स्वीकार करना होगा कि इस क्षेत्र में चीनी वायुसेना और नौसेना की गतिविधियां हिंद महासागर में बढ़ गई हैं। हालांकि भारत ने चीन और जापान के साथ समुद्री और हवाई संचार ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। लेकिन हम अभी भी रक्षामंत्रियों की यात्रा का इंतजार कर रहे हैं।

Comments
English summary
Big revelation by Navy Chief admiral Sunil Lanba says China has increased its activity in Indian ocean.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X