नया खुलासा, खुद चोटी काटते हुए पकड़ी गईं तीन महिलाएं
गुजरात पुलिस ने तीन ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिनकी चोटी कट गई थी। इन तीन महिलाओ खुद अपनी चोटी काटकर अफवाह फैलाई।
अहमदाबाद। इन दिनों देशभर के अलग-अलग राज्यों और शहरों में चोटी कटवा का आतंक फैला है। महिलाओं का आरोप है कि कोई नींद में उनकी चोटी काटकर चला जाता है और उन्हें पता भी नहीं चलता। गुजरात में भी चोटी काटने के कई मामले सामने आए, लेकिन अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।
गुजरात में चोटी कटवा के रहस्य से पर्दा उठ गया है। पुलिस ने गुजरात के वापी में तीन ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिनकी चोटी कट गई थी। दरअसल गुजरात की ये तीन महिलाएं खुद अपनी चोटी काटकर अफवाह फैला रही थी। गुजरात में चोटी कटवा के मामले में ये चौंकाने वाली बात थी। यहां या तो महिलाओं ने खुद चोटी काट ली या फिर उनके किसी रिश्तेदार ने उनके साथ मजाक करते हुए उनके बाल काट दिए।
पुलिस और एनजीओ ने मिलकर जांच पड़ताल की तो चोटी कटने का ये सच सामने आया। जहां महिलाओं ने झूठ बोलकर लोगों में अफवाह पैलाया है। अब तक गुजरात में 18 चोटी कटवा का मामले सामने आए है। इनमें राजकोट और सूरत से दो-दो और गांधीनगर से एक मामला दर्ज हुआ था। पुलिस अब ऐसी महिलाओं से सख्ती से पूछताछ कर रही है और उनसे माफीनामा लिखवा रही है।