Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना वॉरियर्स के वार्ड को बड़ी राहत, MBBS-BDS की सीटों में मिलेगा आरक्षण

नई दिल्ली- केंद्र सरकार ने आज कोरोना वॉरियर्स के आश्रितों को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सेंट्रल पूल से एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों में चयन और नामांकन के लिए कोविड वॉरियर के वार्ड के लिए नए कोटा को मंजूरी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि यह नया कोटा अगले शैक्षणिक सत्र से लागू होगा। गौरतलब है कि कोरोना मरीजों का इलाज करते हुए देश के कई मेडिकल स्टाफ ने अपने प्राण गंवाए हैं। उनके आश्रितों के लिए इस तरह का फैसला उनकी त्याग का उचित सम्मान माना जा सकता है।

Big relief to the ward of Corona Warriors, quota in MBBS-BDS seats

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 2020-21 में सेंट्रल पूल से एमबीबीएस की 5 सीटें इस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेंगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान में स्वास्थ्य मंत्री को कोट करते हुए कहा गया है, 'इसका लक्ष्य कोविड मरीजों के इलाज और उसके प्रबंधन में महान योगदान देने के लिए कोविड वॉरियर्स को गौरवांवित करना और सम्मान देना है। इससे कर्तव्य और मानवता के लिए निस्वार्थ समर्पण के साथ सेवा करने वाले सभी कोविड वॉरियर्स के बलिदान का सम्मान बढ़ेगा।'

बयान में यह भी कहा गया है, 'इसके तहत सेंट्रल पूल से एमबीबीएस सीट को उन कोविड वॉरियर्स के वार्ड के चयन और नामांकन के लिए आवंटित किया जा सकता है, जिनकी कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई है या कोविड-संबंधी ड्यूटी के दौरान किसी दुर्घटना के चलते मृत्यु हुई है।' इस श्रेणी के सेंट्रल पूल के नए कोटा के लिए कौन लोग योग्य हो सकते हैं, इसकी पूरी विस्तृत जानकारी दी गई है। इसमें सभी निजी अस्पताल के रिटायर्ड या मौजूदा स्टाफ, शहरी स्थानीय निकाय, ठेकेदारी के आधार पर, दैनिक मजबूर, एड-हॉक और राज्य सरकारों द्वारा तय आउटसोर्स स्टाफ, केंद्रीय/ प्रादेशिक, संघ शासित प्रदेश के केंद्रीय या ऑटोनोमस हॉस्पिटल, एम्स और इंस्टीट्यूट्स ऑफ नेशनल इंपॉर्टेंस या केंद्रीय मंत्रालयों की ओर से तय कोविड-19 से संबंधित जिम्मेदारी संभालने वाले लोग इस नई श्रेणी में कोटा के तहत नामांकन के योग्य होंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड वॉरियर्स के लिए 50 लाख रुपये की बीमा पैकेज का भी ऐलान किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि उम्मीदवारों का चयन मेडिकल काउंसिल कमिटी ऑनलाइन आवेदन के आधार पर करेगी, जो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कराए गए NEET-2020 में हासिल रैंक पर आधारित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+