क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अब से थोड़ी देर में पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा शनि, Miss ना करें अद्भुत नजारा

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 02 अगस्त। आज सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर सबसे सुंदर ग्रह शनि, हमारी पृथ्वी के बेहद नजदीक आने वाला है। इस अद्भुत और खूबसूरत नजारे को हर कोई नग्न आंखों से देख सकता है। इस खगोलीय घटना में शनि, पृथ्वी और सूर्य तीनों एक सीधी रेखा में नजर आएंगे।

पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा शनि

पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा शनि

इस बारे में जानकारी देते हुए पठानी सामंत तारामंडल के उप निदेशक डॉक्टर सुवेंदु पटनायक ने सोमवार को सुबह 11.30 बजे, शनि और पृथ्वी एक-दूसरे के सबसे करीब होंगे, इंडिया में तो दिन के वक्त यह घटना घटेगी लेकिन जहां इस वक्त रात है, वहां के लोग भी इस सुंदर घटना को अपनी आंखों से देख पाएंगे। ये घटना हर साल एक बार तब होती है, जब शनि, सूर्य की परिक्रमा करते-करते अर्थ के काफी करीब आ जाता है।

यह पढ़ें: Fuel Rates: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए आज का भावयह पढ़ें: Fuel Rates: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए आज का भाव

शनि ग्रह के बारे में खास बातें

शनि ग्रह के बारे में खास बातें

  • शनि, सौरमंडल का सबसे बड़ा लेकिन छठां ग्रह है।
  • शनि को सौरमंडल का सबसे सुंदर ग्रह कहा जाता है।
  • शनि व्यास के मामले में पृथ्वी से 9 गुना बड़ा है।
  • जब शनि-पृथ्वी एक-दूसरे के करीब आएंगे तो दोनों ग्रहों के बीच की दूरी 120 करोड़ किमी होगी।
  • शनि ग्रह का नाम कृषि के रोमन देव के नाम पर रखा गया है।
शनि ग्रह पर हवा की गति 1800 किमी प्रति घंटा

शनि ग्रह पर हवा की गति 1800 किमी प्रति घंटा

  • शनि ग्रह का वजन 56,83,40,000,000,000,000,000,000,000 अरब किलो है।
  • शनि ग्रह का एक साल पृथ्वी के 29.5 साल के बराबर है।
  • शनि ग्रह का एक दिन पृथ्वी के 10 घंटे 34 मिनट के बराबर होता है।
  • शनि ग्रह पर हवा की गति 1800 किमी प्रति घंटा है।
  • इसे सौरमंडल का सबसे आकर्षित ग्रह कहा जाता है।
  • इस ग्रह को एक गैस दानव कहा भी जाता है।
पृथ्वी के बारे में खास बातें

पृथ्वी के बारे में खास बातें

  • पृथ्वी सौरमंडल का एकमात्र ऐसा ग्रह है, जहां जीवन है।
  • दूरी के आधार पर सूर्य से तीसरा ग्रह है।
  • पृथ्वी का 71% भाग जल से और 29% भाग भूमि से ढका हुआ है।
  • इस पर पानी की तीनों अवस्थाएं पाई जाती हैं।
  • पृथ्वी सूरज का एक चक्कर 365 दिनों में पूरा करती है।
  • पृथ्‍वी की उम्र 4.54 अरब साल है।
  • इसका वजन 5972190000000000 अरब किलोग्राम है।
  • इस पर करीब 1.4 करोड़ प्रजातियां पाई जाती हैं।
  • इसका जीवनकाल 50 करोड़ साल से 2.3 अरब साल तक माना गया है।

Comments
English summary
Saturn and Earth will be closest to each other in a year on August 2 at 11.30 am, said Dr Suvendu Pattnaik, Deputy Director of Pathani Samanta Planetarium.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X