Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CBSE 12th Result में हुई बड़ी गलती, दोबारा कापी चेक करने पर 400 फीसदी नंबर बढ़े

ऐसे समय में जब छात्र बोर्ड के रिजल्ट के आधार पर देश की कई यूनिवर्सिटियों में प्रवेश की कोशिशों में लगे है, सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट में गड़बड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

नई दिल्ली। बिहार बोर्ड के बाद अब सीबीएसई बोर्ड भी सवालों के घेरे में घिरता नजर आ रहा हैं। ऐसे समय में जब छात्र बोर्ड के रिजल्ट के आधार पर देश की कई यूनिवर्सिटियों में प्रवेश की कोशिशों में लगे है, सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट में गड़बड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

कापी चेक करने में हुई गलती

कापी चेक करने में हुई गलती

28 मई को सीबीएसई बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद जहां टॉपरों में खुशी की लहर थी वहीं कई छात्र कम नंबर आने के कारण निराश थे। इनमें से कई छात्र ऐसे थे जिन्हें अपनी मेहनत पर भरोसा था और उन्हें उम्मीद थी कि वो अच्छे अंकों से पास होंगे। लेकिन रिजल्ट में कम नंबर आया देख इन छात्रों ने दोबारा री-चेकिंग के लिए आवेदन किए। कापियों की दोबारा चेकिंग के बाद जो रिजल्ट आए उसने सभी को हैरान कर दिए।

4 गुना ज्यादा नंबर मिला

4 गुना ज्यादा नंबर मिला

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक दिल्ली में रहने वाले एक छात्र को इकनॉामिक्स में महज 9 नंबर मिले थे लेकिन छात्र ने जब दोबारा चेकिंग के लिए आवेदन किया तो उसे 45 नंबर मिले। यानी 400 फीसदी ज्यादा नंबर। यह इकलौता मामला नहीं है। दिल्ली के ही एक छात्र को कम्प्यूटर साइंस में 67 नंबर मिले थे लेकिन जब उसने री-चेकिंग करवाया तो उसके नंबर बढ़कर 90 हो गए।

री-चोकिंग की संख्या में आई इजाफा

री-चोकिंग की संख्या में आई इजाफा

मुंबई में रहने वाले एक छात्रा ने बताया कि समीक्षा शर्मा ने बताया कि उसे एक विषय में 42 नंबर मिले थे जोकि री-चेकिंग के बाद बढ़कर 91 हो गए। वहीं दिल्ली की रहने वाली सोनाली ने बताया कि 12वीं में उसे मैथ में 68 नंबर मिले थे लेकिन री-चेकिंग के बाद उसे 95 अंक मिले। फिलहाल सीबीएसई की इन गड़बड़ियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक इस बार सीबीएसई री-चोकिंग के लिए आवेदन करने वालों छात्रों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+