Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जल्द आ रहा है बिग बॉस का सीजन-13, नई लोकेशन पर हॉरर थीम के साथ ये हो सकते हैं कंटेस्टेंट

नई दिल्ली। कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन की तैयारी शुरू हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि इस बार शो में दर्शकों की कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। खबर है कि शो में बिग बॉस के घर की लोकेशन को लोनावला से मुंबई शिफ्ट कर दिया गया है। ये बात स्पाटबॉय की रिपोर्ट में कंफर्म हुई है। बिग बॉस 3वें सीजन का सेट फिल्म सिटी में लगाया जाएगा।

इस बार हॉरर हो सकती है शो की थीम

इस बार हॉरर हो सकती है शो की थीम

माना जा रहा है कि इस बार इस शो की थीम हॉरर हो सकती है। लोकेशन में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल पर बिग बॉस से जुड़े एक अधिकारी ने स्पॉटबॉय को बताया कि 'हां, इस बार हम बिग बॉस फिल्म सिटी में कर रहे हैं। ये बस एक बदलाव की वजह से हो रहा है, जो कि जरूरी था। 12 साल गुजर गए हैं और हर बार हमने बेहतर किया है। इस बार भी हम शो को बड़ा और बेहतर बनाना चाहते हैं।' खबर है कि बिग बॉस का सीजन 13 29 सितंबर को ऑनएयर किया जाएगा और जनवरी में खत्म हो जाएगा। एक बार फिर इस शो को सलमान खान ही होस्ट करेंगे।

इस बार बिग बॉस के लिए ये भारी फीस लेंगे सलमान

इस बार बिग बॉस के लिए ये भारी फीस लेंगे सलमान

रिपोर्टस की माने तो सलमान इस बार शो के मेकर्स से भारीभरकम फीस के रूप में 403 करोड़ रुपये लेने वाले हैं। वहीं शो की प्राइम टाइमिंग को रात 9 से 10 बजे से आगे खिसकाकर 10 से 11 बजे कर दिया गया है। बता दें कि बिग बॉस ने कई साधारण लोगों और क्षेत्रीय कलाकारों को अपने मंच की मदद से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। इसमें सपना चौधरी, परवेश राना, मनवीर गुज्जर, मनु पंजाबी, नितिभा कौल, दीपक कुमार, ज्योति सिंह जैसे लोग शामिल हैं।

बिग बॉस- सीजन 13 के संभावित कंटेस्टेंट

बिग बॉस- सीजन 13 के संभावित कंटेस्टेंट

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट के तौर पर अब तक कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं। इसमें देवोलीना भट्टाचार्जी, आदित्य नारायण, दयानंद शेट्टी, करण पटेल, मेघना मलिक, करण वोहरा, चंकी पांडे, महिमा चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा शो के कई अलग अलग फैनपेज पर नई नई जानकारियां आए दिन सामने आ रही हैं। बता दें कि भारत के घरों ने बिग बॉस का शो लोग काफी शौक से देखते हैं और यही कारण है कि इसकी टीआरपी बहुत अधिक है।

यह भी पढ़ें- बिग बॉस-13 के लिए कितनी फीस लेंगे सलमान, क्या आप लगा सकते हैं अंदाजा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+