रोड ट्रिप पर निकले Big Boss फेम निशांत का एक्सीडेंट, गहरे गड्ढे में गिरी गाड़ी

Nishant Singh Malkhani Accident: बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी निशांत सिंह मलखानी के लिए नए साल का आगाज ज्यादा ठीक नहीं रहा। नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर) पर उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में गाड़ी को तो काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा, लेकिन वो बाल-बाल बच गए। इसके लिए निशांत ने भगवान का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही बताया कि कैसे वो हादसे में बचे।

मुंबई से जा रहे थे जैसलमेर

मुंबई से जा रहे थे जैसलमेर

जयपुर टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक निशांत मलखानी नए साल का जश्न मनाने मुंबई से जैसलमेर वाया रोड जा रहे थे। वो गाड़ी खुद चला रहे थे, तभी अचानक गलत साइड से आ रही एक दूसरी गाड़ी ने उनकी गाड़ी को तेजी से हिट किया। निशांत के मुताबिक बचने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी को सड़क से हल्का किनारे तो किया, लेकिन इसी दौरान बैलेंस बिगड़ा और वो गहरे गड्डे में जा गिरी। घटना में उनकी गाड़ी को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है, जबकि वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वहीं जिस गाड़ी वाले ने उन्हें हिट किया वो वहां से फरार हो गया। उनकी हालत ऐसी नहीं थी कि वो पीछा करके उसे रोकते।

नहीं आई एक खंरोच

नहीं आई एक खंरोच

निशांत ने कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनको इस हादसे में एक खंरोच तक नहीं आई है। हालांकि उनकी गाड़ी पूरी तरह से खराब हो चुकी है। घटना के बाद उन्होंने क्रेन बुलवाई और उसे बाहर निकलवाया। बाद में वो अपने साथियों के साथ होटल चले गए। उन्होंने बताया कि ये हादसा नए साल से एक मिनट पहले यानी 11.59 बजे हुआ था। निशांत के मुताबिक उनकी मां और भगवान का आशीर्वाद था, जो वो इस हादसे में बच गए।

पहले कभी नहीं की रोड ट्रिप

पहले कभी नहीं की रोड ट्रिप

निशांत ने पहले इतनी लंबी रोड ट्रिप नहीं की थी। उनको जैसलमेर में एक काम मिला था। उन्होंने इसके बाद रोड ट्रिप का प्लान बनाया, साथ ही अपने दोस्तों को भी साथ ले लिया। उन्होंने सोचा कि वो काम के साथ नया साल भी जैसलमेर में मना लेंगे, लेकिन सब उल्टा हो गया। इस घटना के बाद उनकी मां बहुत परेशान हो गईं और रोन लगीं। इस पर निशांत ने उन्हें समझाया कि वो पूरी तरह ठीक हैं। उन्हें कुछ नहीं हुआ, तब जाकर उनके परिवार वालों ने राहत की सांस ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+