बिग बॉस सीजन-10 में मनवीर बने विजेता, इनाम के आधे पैसे सलमान खान के बीइंग ह्यूमन को किए दान

माना जा रहा था कि ये सीजन बानी जे जीत सकती हैं, लेकिन आखिरी समय में मनवीर को उनके चाहने वालों ने काफी अधिक वोट किए, जिसके चलते उन्होंने विजेता का ताज हासिल कर लिया है।

नई दिल्ली। कलर्स टीवी चैनल पर आने वाले रीएलिटी शो बिग बॉस के 10वें सीजन का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस सीजन में मनवीर गुर्जर विजेता घोषित हुए हैं। मनवीर ने बानी जे और लोपामुद्रा को हराया है और विजेता बने हैं। आपको बता दें कि हरियाणा के मनवीर गुर्जर ने उनके सभी चाहने वालों का दिल जीत लिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि ये सीजन बानी जे जीत सकती हैं, लेकिन आखिरी समय में मनवीर को उनके चाहने वालों ने काफी अधिक वोट किए, जिसके चलते उन्होंने बिग बॉस सीजन 10 के विजेता का ताज हासिल कर लिया है।

बिग बॉस सीजन-10 में मनवीर बने विजेता, इनाम के आधे पैसे सलमान खान के बीइंग ह्यूमन को किए दान
ये भी पढ़ें- OMG! बातों ही बातों में दोस्त को लगा दी आग, वीडियो पर भड़के लोग

मनवीर को इस जीत के बाद बिग बॉस की तरफ से एक ट्रॉफी और 40 लाख रुपए मिले, जिसमें से 20 लाख रुपए मनवीर के पिता ने सलमान खान की समाजसेवी संस्था बीइंग ह्यूमन को दान कर दिया। बिग बॉस के फाइनल में सभी फाइनलिस्ट को 10 लाख रुपए लेकर शो छोड़ने का ऑफर दिया गया था, जिसके बाद अंत समय में मनु पंजाबी ने 10 लाख रुपए लेकर शो छोड़ दिया। आपको बता दें कि मनु पंजाबी जयपुर के एक बिजनेसमैन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+