"विश्व जब डगमगा रहा था-हिंदुस्तान जगमगा रहा था" पर ट्रोल हुए BIG B
नई दिल्ली- रविवार 5 अप्रैल को रात के 9 बजे 9 मिनट वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक अपील को लेकर बिग बी अमिताभ बच्चन एक ट्वीट को रिट्वीट करने की वजह से जमकर ट्रोल हो गए। ट्विटर पर यूजर्स ने उन्हें जमकर घेरने की कोशिश की। इसकी वजह ये रही कि शायद बच्चन ने किसी यूजर्स के ट्वीट को रिट्वीट कर दिया था। आइए समझते हैं क्या है पूरा मामला।

दरअसल, रितिका जैन नाम के एक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की गई, जिसमें पूरी दुनिया को अंधेरे में दिखाया गया और भारत को बहुत ही रोशन दिखाया गया था। इस ट्वीट के साथ कैप्शन में लिखा हुआ था, 'विश्व जब डगमगा रहा था! हिंदुस्तान जगमगा रहा था!! आज की तस्वीर यही बयां कर रही है।' उस ट्विटर हैंडल से ये ट्वीट अमिताभ बच्चन को टैग किया गया था। जिसपर जवाब में बिग बी ने अंग्रेजी में लिखा 'द वर्ल्ड सीज अस....वी आर वन....' यानि दुनिया हमें देख रही है.......हम एक हैं.....
लेकिन, रितिका के ट्वीटर हैंडल पर लगाई गई उस तस्वीर और उस पर लिखे कैप्शन से लोगों ने बिग बी को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
मसलन, नईम के हैंडल पर लिखा गया, 'मतलब आप पूरी तरह से काम पर लग गए हो और इतना भी पता नहीं चला आपको कि पूरी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग टाइमिंग है, कहीं दिन है कहीं रात है, कहीं सवेरा है कहीं दोपहर है, कहीं शाम है और इस चित्र को लेकर के वफादारी निभाने लगे शर्म भी इंसान से शर्म आने लगती है'
नेहर के ट्विटर हैंडल से उनकी सूर्यवंशम फिल्म की एक तस्वीर लगाई गई और लिखा गया 'ये खीर खा लीजिए सर'
दरअसल, पीएम मोदी ने रात को 9 बजे घरों की बत्ती बंद करके मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या फ्लैश लाइट से रोशनी जलाई की अपील इसलिए की थी कि लोग इस संकट के समय कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता का प्रदर्शन कर सकें। लेकिन, कुछ लोग शायद उनकी बातों को ठीक से समझ नहीं सके और अति उत्साह में दीवाली मनाने लगे, पटाखे जलाए जाने लगे। लेकिन, इस स्थिति में खुद बिग बी ट्रोलर के निशाने से नहीं बच सके। हम यहां आपके लिए कुछ ट्वीट लगा रहे हैं और आप खुद ही देखिए कि यूजर्स ने बिग बी से क्या कहा है-












Click it and Unblock the Notifications