Wayanad landslide के बाद केरल में LIC का बड़ा ऐलान, वायनाड में आपदा प्रभावितों को मिली बड़ी राहत
केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की तबाही के चलते एक बड़ी आबादी समाप्त हो गई। मंजर रूह कंपा देने वाला था, जब अचानक कुछ ही पलों घर जमींदोज हो गए। तबाही का मंजर के दौरान बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। इस बीच प्रभावित परिवारों के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसके तहत आपदा पीड़ितों के बीमा क्लेम का भुगतान आसानी से हो सकेगा। एलआईसी की ये पहल वायानाड में संकट के बीच अहम मानी जा रही है।
वायनाड लैंडस्लाइड के चलते इलाके में हुए नुकसान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। ये सदियों में आने वाली एक त्रासदी थी, जिसमें सैकड़ों घर तबाह हो गए। आपदा प्रभावितों को राहत देने के लिए कई बड़ा संगठन सामने आए हैं। इस बीच एलआईसी ने भी हाथ बढ़ाया है। भारतीय जीवन बीमा निगम ने इसको लेकर एक बड़ा निर्णय लिया। इसको लेकर एलआईसी के सीईओ व एमडी सिद्धार्थ मोहंती ने एक पत्र जारी किया है।

इस पत्र में मोहंती ने लिखा, "कर्मचारियों, एजेंटों समेत पूरा एलआईसी परिवार पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के साथ मजबूती से खड़ा है। परिवार मारे गए लोगों के प्रति एलआईसी परिवार दुख व्यक्त करता है। बीम क्लेम के शीघ्र समाधान की व्यवस्था की गई है। इसके िले राज्य सरकार के अधिकारी के साथ संपर्क के लिए कोझिकोड डिवीजन में नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications