शर्मनाक: ओडिशा में सइकिल पंप से होता है महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन
भुवनेश्वर। ओडिशा में महिलाओं की नसबंदी के लिए लगे एक शिविर में 56 महिलाओं की नlबंदी के दौरान उनके पेट में हवा भरने के लिए चिकित्सक ने साइकिल के पंप का इस्तेमाल किया, जिससे लोगों में गुस्सा है। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर से करीब 150 किलोमीटर दूर बनारपल गांव में स्थानीय प्रशासन की ओर से आयोजित नलबंदी शिविर में चिकित्सक महेश प्रसाद राउत ने शुक्रवार को महिलाओं की नसबंदी की।

चिकित्सक ने हालांकि नसबंदी के दौरान साइकिल पंप का इस्तेमाल किए जाने का यह कहते हुए बचाव किया कि ऑपरेशन में इस तरह के पंप का इस्तेमाल कोई नई बात नहीं है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और अधिक बढ़ गया। घटना के विरोध में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदर्शन किया। वहीं, सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
राउत ने बताया कि मैं ऐसा करने वाला इकलौता नहीं हूं। जिन ग्रामीण शिविरों में ऑपरेशन थिएटर और अन्य अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध नहीं होते हैं, वहां डॉक्टर अक्सर साइकिल पंप का इस्तेमाल करते हैं। राउत ने कहा कि उन्होंने पिछले एक दशक में ऐसे 60,000 से अधिक ऑपरेशन किए हैं। उन्हें सरकार की ओर पुरस्कार भी मिले हैं और कभी कोई शिकायत नहीं मिली।
वहीं, एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन ने कहा कि चिकित्सकों को महिलाओं के पेट में कार्बन डाईऑक्साइड गैस भरने के लिए इंस्फलेटर (एक उपकरण) का इस्तेमाल करना चाहिए। यह सुरक्षित है। इस बीच, राज्य में स्वास्थ्य सचिव आरती आहुजा ने बताया कि सरकार ने संबंधित जिले के प्रशासनिक प्रमुख को मामले की जांच करने और इसकी रिपोर्ट सात दिन के अंदर पेश करने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications