भाजपा और संघ ने करवाया 'आप' के दफ्तर पर हमला: प्रशांत भूषण

Bhushan accuses saffron forces, says UP attack reflects frustration
नई दिल्‍ली। कौशांबी स्थित आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर हुए हमले पर प्रशांत भूषण का कहना है कि यह हमला भाजपा और संघ परिवार ने करवाया है, जो कि उनकी हताशा और निराशा को दिखाता है। घटना के समय वहां मौजूद 'आप' नेता दिलीप पांडेय के अनुसार आज सुबह 11 बजे हिंदू रक्षा दल के 35 से 40 कार्यकर्ताओं ने 'आप' के दफ्तर पर हमला कर गमलों और शीशों को तोड़ दिया।

इस घटना पर 'आप' नेता कुमार विश्‍वास का कहना है कि इस हमले के लिए श्रीराम सेना और भाजपा जिम्‍मेदार है। वहां मौजूद लोगों के अनुसार हमलावरों ने धमकी दी कि वह आगे भी 'आप' नेताओं पर हमले करते रहेंगे। दिलीप पांडेय के अनुसार उन्‍होने महिलाओं से भी दुर्व्‍यवहार किया।

सूत्रों के अनुसार यह हमला 'आप' नेता प्रशांत भूषण के उस बयान के विरोध में किया गया, जिसमें उन्‍होने कश्‍मीर से सेना हटाने के लिए जनमत संग्रह करने की बात की थी। 'आप' का कौशांबी दफ्तर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर से ज्‍यादा दूर नहीं स्थित है।

हिंदू रक्षा दल के लोगों ने कहा कि भले ही केजरीवाल का मानना हो कि भूषण के कथन का वह समर्थन नहीं करते हैं लेकिन हम अपने धर्म और देश के खिलाफ किसी भी प्रकार की अपमानजनक भाषा को बर्दाश्‍त नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+