फैन बोला- आपसे बेपनाह प्यार लेकिन आप सेलेब्रिटी हैं, शादी तो करेंगी नहीं, भूमि ने जवाब देकर लूट ली महफिल

फैन ने शादी के लि पूछा, भूमि ने जवाब देकर लूट ली महफिल

Recommended Video

      Bhumi Pednekar's candid reply on a fan's marriage proposal | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का शादी के लिए प्रपोज करने वाले एक फैन को दिया जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर इस शख्स ने भूमि से कहा कि वो उनसे बेपनाह प्यार करता है लेकिन क्योंकि वो इतनी बड़ी स्टार हैं इसलिए शादी नहीं करेंगी। इस पर भूमि ने उनको जवाब दिया कि वो उनसे बड़े पर्दे पर मिलती रहेंगी।

      ये कहा भूमि के फैन ने

      ये कहा भूमि के फैन ने

      सौरभ नाम के ट्विटर हैंडल से भूमि को लिखा गया, 'हाय ब्यूटीफूल, मैं एक भी दिन आपकी तस्वीर देखे बिना नहीं रह पाता हूं। आप बहुत प्यारी हैं, काश आप कोई आम लड़की होतीं... लेकिन आप बड़ी सेलिब्रिटी हो। मैं भले आपसे कितना भी प्यार कर लूं लेकिन कोई चांस ही नहीं है कि आप किसी नॉन-सेलिब्रिटी से शादी करो, दुख होता है।

      भूमि ने दिया ये जवाब

      भूमि ने दिया ये जवाब

      इस ट्वीट पर भूमि ने जवाब देते हुए लिखा, सेलेब्रिटी हो या फिर कोई नॉन सेलेब्रिटी हो। शादी के चांस अभी कम ही हैं। लेकिन हां मैं आपको ज्यादा अपनी यादों के सहारे नहीं छोडूंगी। जितना भी मुमकिन होगा, बड़े पर्दे पर आती रहूंगी।

       वायरल हुआ रिप्लाई

      वायरल हुआ रिप्लाई

      भूमि का ये रिप्लाई सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बता दें कि भूमि 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म 'पति पत्नी और वो' में नजर आएंगी। इसके अलावा वे 'डॉली किटी और वो चमकते सितारे' और 'भूत- पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' में भी काम कर रही हैं। भूमि पेडनेकर हाल ही आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म बाला में नजर आई थीं। उससे पहले भूमि तापसी पन्नू के साथ आई उनकी फिल्म सांड की आंख के लिए भी खूब तारीफ हुई थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+