भोपाल का दर्जी निकला सीरियल किलर, 33 ड्राइवरों की कर चुका हत्या
भोपाल का सीरियल किलर दर्जी दिन में सिलता था कपड़े, रात होते ही बन जाता था हैवान, कर चुका 33 कत्ल
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक छोटी सी दुकान में दर्जी का काम करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कियाा है। पुलिस का दावा है कि आदेश खामरा नाम का ये शख्स 33 लोगों का कत्ल कर चुका है। पुलिस ने बताया है कि दिन में ये शख्स एक आम इंसान की तरह दर्जी का काम करता था लेकिन रात के वक्त ये एक सनकी हत्यारा बन जाता था।

ट्रक ड्राइवरों को बनाता था निशाना
पुलिस ने बताया है कि आदेश काफी मिलनसार है, ऐसे में किसी को कभी भनक तक नहीं हुई कि ये आदमी किसी की हत्या कर चुका है। आदेश दिन में सिलाई का काम करता था और रात के समय में ट्रक ड्राइवरों को अपना निशाना बनाता था। उसने 30 हत्याएं करना स्वीकार कर लिया है।

नौ साल से कर रहा हत्याएं
पुलिस पूछताछ में आरोपी शख्स ने बताया कि 2010 में उसने महाराष्ट्र के अमरावती में हत्या की थी। जिसके बाद उसने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार में हत्याएं की। इनमें से ज्यादातर लोग ट्रक ड्राइवर या फिर उनके हेल्पर हैं। पुलिस को जब उसने अपने द्वारा की गई हत्याओं के बारे में बताया तो पुलिस टीम भी एकबारगी सन्न रह गई। उसके खुलासों के बाद कई राज्यों में हत्याओं के मामले पुलिस ने फिर से खोलने की सोच रही है।

महिला पुलिसकर्मी ने पकड़ा आदेश को
पुलिस ने बताया कि तीन दिन तक पीछा करने के बाद खमारा को एक महिला पुलिसकर्मी की बदौलत उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर के एक जंगल से पिछले हफ्ते पकड़ा गया। भोपाल के डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया है कि 48 वर्षीय खमारा कभी रस्सी से ड्राइवरों का गला घोंट देता था तो कभी वह जहर का इस्तेमाल करता था। कई बार धारदार हथियार से उसने हत्याएं की।












Click it and Unblock the Notifications