अपने शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिये भोपालवासी सबसे आगे

नई दिल्ली। देश में 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का काम चल रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि स्मार्ट सिटी मेकिंग में भोपाल की एक अलग भूमिका होगी। क्योंकि स्मार्ट शहर में क्या हो, क्या नहीं हो, उसके लिये सबसे ज्यादा सुझाव भोपाल से ही आये हैं। 100-200 नहीं पूरे एक लाख सुझाव।

Bhopal

स्मार्ट सिटी के लिये भारत सरकार की वेबसाइट ‘MyGov.in' पर सुझावों का सिलसिला जारी है। देश की जनता सरकार के साथ सीधे कनेक्ट होकर अपनी बात रख रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब तक 15 लाख से ज्‍यादा नागरिकों ने सुझाव दिये हैं।

पढ़ें- लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनने के लिये दीजिये सुझाव जीतिये ईनाम

सुझावों से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें-

  • सबसे ज्यादा सुझाव भोपाल से आये हैं। 1,14,529 नागरिकों ने इस शहर से जुड़ी स्‍मार्ट सिटी योजना के विभिन्‍न पहलुओं पर अपने विचार व्‍यक्‍त किये हैं।
  • शीर्ष 10 शहरों की सूची में 4-4 शहर मध्‍य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से, उदयपुर एवं वाराणसी का भी प्रदर्शन अच्‍छा रहा है।
  • स्‍मार्ट सिटी मिशन में शामिल शहरों से जुड़े विभिन्‍न प्रस्‍तावों के बारे में 30 नवम्‍बर, 2015 तक 15,01,417 नागरिकों ने अपनी टिप्‍पणियां, विचार एवं सुझाव पेश किये।
  • ‘सिटी चैलेंज प्रतिस्‍पर्धा' के दूसरे चरण में स्‍मार्ट सिटी से जुड़ी योजनाओं के आकलन में नागरिकों की भागीदारी को 16 फीसदी वेटेज दिया गया है।
  • नागरिकों की भागीदारी के लिहाज से शीर्ष 10 शहरों में क्रमश: इंदौर (1,07,628), इलाहाबाद (1,03,152), हल्दिया (75,763) दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर हैं।
  • बाकी के शहरों में झांसी (61,048), उदयपुर (60,129), अलीगढ़ (49,484), ग्वालियर (47,164), सहारनपुर (45,290) और जबलपुर (38,805) का नम्‍बर आता है।
  • बिहार का बिहारशरीफ (25732), आंध्र प्रदेश का काकीनाड़ा (22077), चंडीगढ़ (21252), पुडुचेरी का ऑउलगैरेट (19427), तमिलनाडु के तिरुपुर (19395) एवं थूथुकुड़ी (18536), रायपुर (14472), बिलासपुर (13679), वाराणसी (11790) और फरीदाबाद (11342) भी हैं।
  • इसके बाद इस सूची में क्रमश: राउलकेला, सोलापुर, हैदराबाद, आगरा, गांधीनगर, मुरादाबाद, चेन्‍नई, वारंगल, नामची (सिक्किम), बरेली, आइजोल, करनाल, दुर्गापुर, कानपुर, सूरत और नासिक के नाम हैं।

स्‍मार्ट सिटी से जुड़ी योजनाओं को तैयार करने में अपने योगदान के प्रति देश के नागरिकों ने काफी उत्‍साह दिखाया है। शहरी क्षेत्रों के 15 लाख से भी ज्‍यादा नागरिकों ने ‘MyGov.in' (मेरी सरकार) का इस्‍तेमाल करते हुए अपने विचारों एवं सुझावों को पेश करके इस कार्य में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+