कार एक्सीडेंट में घायल हुई मशहूर एक्ट्रेस रानी, हाथ-पैर में आई गंभीर चोट
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी की कार का बीती रात गोरेगांव हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया है।
नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी की कार का बीती रात गोरेगांव हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में रानी चटर्जी घायल हो गईं और उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। रानी चटर्जी के भाई समीर चटर्जी ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी है। समीर चटर्जी ने लिखा है, 'मुझे ये बात बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि कल रात गोरेगांव हाईवे पर रानी दीदी का एक्सीडेंट हो गया। वो अभी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें हाथ और पैर में चोटें आई हैं। कृप्या उनके लिए प्रार्थना कीजिए कि वो जल्दी ठीक हो जाएं।'

अक्सर सुर्खियों में रहती हैं रानी चटर्जी
आपको बता दें कि रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले साल अपने एक इंटरव्यू को लेकर सोशल मीडिय पर यूजर्स के निशाने पर आ गईं थी। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान रानी चटर्जी ने कहा कि वो भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव की फिल्में नहीं देखती हैं। इस इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें घेर लिया और उनकी तस्वीरों पर भद्दे कमेंट्स करने लगे। यूजर्स के कमेंट्स से गुस्साई रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर यूजर्स की जमकर क्लास लगाई।

यूजर्स को दिया करारा जवाब
यूजर्स के कमेंट्स पर जवाब देते हुए रानी चटर्जी ने लिखा, 'ये पोस्ट उन खास लोगों के लिए है, जो फैंस के नाम पर कुछ भी कमेंट्स करते हैं। मैंने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं दिनेश जी, खेसारी जी या पवन जी की फिल्म नहीं देखती हूं तो कुछ फैंस को कुछ ज्यादा ही बुरा लगा और वो बेमतलब के कमेंट्स करने लगे। इसमें बुरा मानने वाली कौन सी बात है, कभी इन सबसे पूछिए- क्या ये सबकी फिल्में देखते हैं। नहीं, वक्त ही नहीं मिलता होगा। तो मैंने भी यही कहा कि मैं नहीं देखती फिल्म।'

सोशल मीडिया पर सुनाई खरी-खरी
अपनी पोस्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'कुछ अलग फिल्म आएं तो देखने का मजा भी आए। इन तीनों के फैंस इतने बद्तमीज हैं, जिसका कोई हिसाब नहीं। वास्तव में ये लोग फैंस नहीं हैं, बल्कि ये लोग चमचे हैं। फैंस तो बहुत अच्छे होते हैं। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि अगर फैंस हो तो तमीज सीखो क्योंकि आपके कमेंट के साथ आपके पसंदीदा कलाकार का नाम जुड़ा है। और ये सच है कि मैं इनकी फिल्में नहीं देखती, देखे हुए जमाना हुआ।' रानी चटर्जी की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस ने उनका समर्थन किया।












Click it and Unblock the Notifications