गिरफ्तार वामपंथी विचारकों की रिमांड की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज
भीमा कोरेगांव हिंसा के मामले में वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी के बाद देश में सियासी भूचाल आ गया है।
नई दिल्ली। भीमा कोरेगांव हिंसा के मामले में वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी के बाद देश में सियासी भूचाल आ गया है। मंगलवार को पुणे पुलिस ने महाराष्ट्र, गोवा, दिल्ली, तेलंगाना और झारखंड में छापे मारकर वामपंथी विचारक वरवरा राव, पत्रकार गौतम नवलखा, मानवाधिकार कार्यकर्ता और वकील सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरा, सामाजिक कार्यकर्ता वेरनन गोंजालविस और स्टेन स्वामी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी को लेकर जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस पर हमला बोला है। पढ़िए इस मामले पर पल-पल का लाइव अपडेट।

LIVE Feed
अर्बन नक्सल बताकर लोगों को परेशान किया जा रहा है, ये दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सनातन संस्था के सदस्य दाभोलकर की हत्या में शामिल हैं और कबूल कर चुके हैं, जिसपर पुलिस कुछ खास नहीं कर रही है। भीमा कोरेगांव में पीएम की हत्या की साजिश वाला मामला भी टांय-टांय फिस्स हो गया, उस मामले का क्या हुआ: पीएल पूनिया, कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications