भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण का ऐलान, लोकसभा चुनाव में करेंगे कांग्रेस को समर्थन
नई दिल्ली। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण ने कांग्रेस, एनसीपी, आरपीआई (के), स्वाभिमानी शेतकरी संगठन और पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी को महाराष्ट्र में अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के समर्थन से अब दलित वोट भी कांग्रेस के खाते में जाने की उम्मीद दिख रही है।
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण ने कांग्रेस को पूरे देश में जबकि एनसीपी, आरपीआई (के), स्वाभिमानी शेतकरी संगठन और पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी को महाराष्ट्र में अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की है।
Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad Ravan has announced his party's support to Congress, NCP, RPI (K), Swabhimani Shetkari Sangathan & People's Republican party, in Maharashtra. pic.twitter.com/v6fBdhW8aQ
— ANI (@ANI) April 10, 2019
बता दें कि अभी जल्द ही मेरठ में इलाज के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुलाकात की थी तभी से यह कयास लगाया जा रहा था। अब इस पर घोषणा होने से कांग्रेस की सहारनपुर लोकसभा पर हालत और ताकतवर हो गई है।
Read Also- AAP और कांग्रेस में नहीं हो सकता गंठबंधन, संजय सिंह ने बताई बड़ी वजह