हनीमून पर गई भारती सिंह, फोटो देखकर लोगों ने कही ये बातें

Recommended Video

    Bharti Singh & Haarsh Limbachiyaa are off to Honeymoon; Shares Pictures | FilmiBeat

    नई दिल्लीः शादियों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में विराट और अनुष्का, जहीर खान और सागरिका घटगे के अलावा कई सितारों ने शादी की। इन्हीं में से एक हैं सबको हंसाने वाली भारती सिंह। इसी महीने भारती सिंह ने अपनी शादी रचाई। शादी के करीब 21 दिन बाद भारती सिंह हनीमून पर गई। यूरोप में हनीमून बनाने गई भारती सिंह सोशल मीडिया पर अपनी खूब फोटो पोस्ट कर रही हैं।

    भारती के फोटो पर लोगों ने किए कमेंट्स

    भारती के फोटो पर लोगों ने किए कमेंट्स

    भारती सिंह के फोटो पर कई लोग अपने -अपने तरीके से कमेंट्स कर रहे हैं। कई भारती के फोटो की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई लोगों ने कहा कि वो उन्हें मिस कर रहे हैं। हालांकि, भारती ने अपने किसी भी फैन्स का कोई जवाब नहीं दिया है।

    यूरोप में मना रहे हैं हनीमून

    यूरोप में मना रहे हैं हनीमून

    बताया जा रहा है कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष करीब एक महीने तक यूरोप के अलग-अलग देशों में ट्रेवल करने वाले हैं। भारती और हर्ष के बारे में कहा जाता है कि दोनों पिछले कई सालों से एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। यहां तक कि ‘झलक दिखला जा' में भी दोनों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और कुछ ही महीने पहले भारती और हर्ष ने शादी करने का फैसला किया।

    भारती ने पोस्ट की थी फोटो

    भारती ने पोस्ट की थी फोटो

    भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिसंबर की शुरुआत में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने गोवा में शादी की थी और अपनी शादी से लेकर मेहंदी, हल्दी, फेरे के फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। भारती के शादी के फोटो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+